दुनिया

अमेरिका के सिटी बस में भारतीय युवक की हत्या, हमलावर बोला- ‘वो मेरे चाचा जैसा दिखता था’

अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थित ऑस्टिन शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने बस में यात्रा कर रहे एक अजनबी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे उसके चाचा जैसा दिखा. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है.

यह घटना बुधवार रात करीब 6:45 बजे साउथ ऑस्टिन के साउथ लामार बुलेवार्ड और बार्टन स्प्रिंग्स रोड के पास हुई. ऑस्टिन पुलिस डिपार्टमेंट (APD) के अनुसार, जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें 30 वर्षीय अक्षय गुप्ता नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला. पुलिस और मेडिकल टीम द्वारा तत्काल जीवन रक्षक प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और शाम 7:30 बजे उनकी मृत्यु घोषित कर दी गई.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान 31 वर्षीय दीपक कंडेल के रूप में हुई है. उसने बिना किसी उकसावे के अक्षय गुप्ता की गर्दन पर चाकू से हमला किया. वारदात के बाद जब बस रुकी तो कंडेल अन्य यात्रियों के साथ बस से उतरकर पैदल ही फरार हो गया. कुछ ही देर में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान कंडेल ने कबूल किया कि उसने गुप्ता पर सिर्फ इसलिए हमला किया क्योंकि वह उसे उसके चाचा जैसा लग रहा था.

डूबी स्मोक शॉप के को-ओनर एंथनी वाज़केज़, जिनकी दुकान उसी बस स्टॉप के पास है, ने बताया कि घटना के बाद एक व्यक्ति उनके स्टोर में खून से लथपथ हालत में घुसा और मदद मांगते हुए 911 पर कॉल करने को कहा. वाज़केज़ ने बताया कि वह पिछले 10 साल से उस जगह पर काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई सड़क हादसे और झगड़े देखे, लेकिन इस तरह की हिंसा पहली बार देखी है. उन्होंने कहा, “जो यात्री उस बस में थे, वे अब हर दिन इस घटना की याद के साथ जीने को मजबूर होंगे.”

CapMetro की प्रतिक्रिया

CapMetro (ऑस्टिन की सार्वजनिक परिवहन सेवा) ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “14 मई को शाम करीब 6:45 बजे हमारे एक वाहन पर हुई इस हिंसक घटना से हम स्तब्ध और दुखी हैं. यह घटना एक यात्री की मौत का कारण बनी. हमारे लिए यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.”

CapMetro की CEO और प्रेसिडेंट डॉटी वॉटकिंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “हर किसी को CapMetro की बसों में सुरक्षित महसूस करने का हक है और मैं खुद इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं कि हम इस सुरक्षा को सुनिश्चित करें.”

CapMetro के सीनियर डायरेक्टर डैरिल जमैल ने बताया कि बसों में हवाईअड्डों की तरह सुरक्षा जांच नहीं होती, इसलिए यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि यात्री सतर्क रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत ग्राहक सेवा या 911 पर संपर्क करें. पुलिस इस मामले को 2025 में ऑस्टिन में हुई 25वीं हत्या के रूप में दर्ज कर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ट्रंप ने की जल्द ठीक होने की कामना

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

1 minute ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

4 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

6 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

24 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

39 minutes ago