लीगल

सुप्रीम कोर्ट से वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल को बड़ा झटका, एजीआर बकाया माफ नहीं होगा

टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेज एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एडीआर) की बकाया माफ करने की मांग को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है.

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने एजीआर से जुड़ी याचिकाओं को गलत धारणा वाला बताया है. वोडाफोन आइडिया ने दावा किया था कि अगर उसे राहत नहीं मिली तो वह मार्च 2026 के आगे काम जारी नहीं रख पाएगी. वोडाफोन, आइडिया लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही है. कंपनी ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एजीआर से जुड़े 45000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाए को माफ करने की गुहार लगाई थी.

भारती एयरटेल ने भी इसी तरह की अर्जी लगाकर राहत मांगी थी. वोडाफोन आइडिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर लगभग 30000 करोड़ रुपए के जुर्माने और उस पर लगे ब्याज से राहत की मांग की थी. कंपनी ने तर्क दिया था कि अगर सरकार से तुरंत सहायता नहीं मिली तो पूरा टेलीकॉम सेक्टर खतरे में पड़ जाएगा.

कोर्ट के फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर 7.19 रुपए के लेवल पर ओपन हुए थे, जबकि दोपहर 1:36 बजे 11.67 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 6.51 के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जबकि इसका 52 सप्ताह का नियुन्तम स्तर 6.47 रुपये है. पिछले एक महीने के दौरान इसने करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, जबकि 6 महीने की अवधि में 6.5 फीसदी का नुकसान हुआ है.

याचिका में भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम पर 9235 करोड़ की मूल एजीआर राशि बकाया है. हालांकि ब्याज (21850 करोड़ रुपए), जुर्माना (3995 करोड़ रुपए) और जुर्माने पर ब्याज (8900 करोड़ रुपए) जोड़ने का कुल देनदारी 43980 करोड़ रुपए हो जाती है.

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

27 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago