दुनिया

हैदराबाद जा रही गल्फ एयर फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में उतारा गया विमान

बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की गई. फ्लाइट जीएफ274 में कुल 154 यात्री सवार थे. हैदराबाद एयरपोर्ट को रविवार तड़के करीब 3 बजे ईमेल के जरिए सूचना मिली कि विमान में बम लगाया गया है. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

बहरीन से यह विमान शनिवार रात 10:20 बजे उड़ान भरा था और इसे रविवार सुबह 4:55 बजे हैदराबाद पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया.

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को उड़ान की अनुमति दी गई और यह सुबह 11:31 बजे हैदराबाद पहुंचा. गल्फ एयर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि “बहरीन से हैदराबाद जा रही फ्लाइट जीएफ274 को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मुंबई में उतारा गया. विमान सुरक्षित उतरा और सभी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी यात्रा जारी रखी.”

हैदराबाद में बम धमकियों का इतिहास

हैदराबाद एयरपोर्ट पर इससे पहले भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. जून में फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को भी बम धमकी मिलने पर वापस जर्मनी लौटना पड़ा था. उसी महीने बेगमपेट एयरपोर्ट पर भी बम की झूठी धमकी मिली थी. हालांकि, जांच के बाद इसे फर्ज़ी पाया गया. बेगमपेट एयरपोर्ट वर्तमान में केवल चार्टर्ड और मिलिट्री उड़ानों के लिए उपयोग किया जाता है.

ये भी पढ़ें: ‘सीमाएं बदलती रहती हैं’; राजनाथ सिंह के बयान से पाक में हलचल; बोले- PoK ही नहीं सिंध भी हमारा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

10 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

25 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

28 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

41 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

55 minutes ago