दुनिया

बांग्लादेश में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना का F-7 एयरक्राफ्ट क्रैश, कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरा विमान

बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट F-7 क्रैश (Plane Crash) हो गया. ये हादसा सोमवार (21 जुलाई) को दोपहर करीब एक बजे ढाका के उत्तरा इलाके में दियाबारी में हुआ. एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा कैंपस में जा गिरा और धू-धू कर जलने लगा. विमान हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है. मौके पर राहत-बचाव अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है.

एक व्यक्ति की हादसे में मौत

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, सेना और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं, और युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के एक स्कूल परिसर में क्रैश (Plane Crash) हो गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सड़क हादसों की बाढ़: 10 की मौत, 60 से अधिक घायल

Plane Crash का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर विमान क्रैश का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस हादसे में मरने वालों की संख्या और हादसे की वजह के बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ढाका ट्रिब्यून ने फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम के हवाले से बताया, “हमें दोपहर 1:18 बजे सूचना मिली कि उत्तरा में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.” बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की आठ इकाइयां मौके पर काम कर रही हैं.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के उत्तरा डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मोहिदुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. बचाव कार्य जारी है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी.”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकरा गया, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान ने दोपहर करीब 1:06 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा. जिस स्कूल परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां कक्षाएं चल रही थीं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago