दुनिया

बांग्लादेश: चुनाव जीतने के बाद बीएनपी ने की सरकार गठन की तैयारियां तेज, किसे कौन सा मिलेगा मंत्रालय?

बांग्लादेश में 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे आने के बाद बीएनपी ने सरकार गठन की रफ्तार पकड़ ली है. पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया है और 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी. चुनाव आयोग ने चुने हुए सदस्यों की आधिकारिक लिस्ट गजट में प्रकाशित कर दी है. संविधान के आर्टिकल 148 के तहत चुने हुए प्रतिनिधियों को चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर शपथ लेनी अनिवार्य है. मंगलवार को चुने हुए सदस्य शपथ लेंगे और उसी दिन कैबिनेट भी शपथ ग्रहण करेगी. तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद संभालेंगे.

कैसा रहेगा नई सरकार का कैबिनेट?

बीएनपी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बहुत बड़ी नहीं होगी. इसमें 32 से 42 सदस्य रहने की उम्मीद है. तारिक रहमान ने सीनियर नेताओं से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है. पार्टी अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और पढ़े-लिखे चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां देना चाहती है. गृह, कानून, वित्त और विदेश जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में वरिष्ठ और नए नेतृत्व को मौका मिल सकता है. बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि कैबिनेट का अंतिम रूप देखने के लिए देश को थोड़ा इंतजार करना होगा.

मंत्रालय की रेस में कौन आगे?

पार्टी के भीतर चर्चा है कि विदेश मंत्री के पद के लिए संयुक्त महासचिव हुमायूं कबीर का नाम सबसे मजबूत है. उन्होंने पार्टी के अंतरराष्ट्रीय मामलों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. वित्त मंत्रालय में डॉ. रेजा किबरिया को लाने पर विचार है, जो पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में वरिष्ठ अर्थशास्त्री रह चुके हैं. अमीर खसरू महमूद चौधरी को वाणिज्य मंत्रालय दिया जा सकता है, यह पद उन्होंने पहले भी संभाला था. बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को स्थानीय सरकार मंत्रालय, पूर्व अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां को कानून मंत्रालय, सलाहुद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय और मिर्जा अब्बास को रोड ट्रांसपोर्ट व ब्रिज मंत्रालय मिल सकता है. स्वास्थ्य विभाग डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन और सूचना मंत्रालय रूहुल कबीर रिजवी को सौंपा जा सकता है.

राष्ट्रपति पद में बदलाव की संभावना

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, नई सरकार बनने के बाद राष्ट्रपति पद में भी बदलाव हो सकता है. इस पद के लिए बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सीनियर सदस्य डॉ. खंडाकर मोशर्रफ हुसैन के नाम पर विचार चल रहा है. अन्य चर्चित नामों में जोनायद साकी, इशराक हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, अंदलीव रहमान पार्थो, निताई रॉय चौधरी, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, शाहिद उद्दीन चौधरी अनी, अनिंद्य इस्लाम अमित, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, और एमडी शरीफुल आलम के नाम शामिल हैं. तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार बांग्लादेश के लिए नया दौर ला सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

11 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

33 minutes ago