बांग्लादेश में आर्थिक संकट
Bangladesh Economic Crisis: बांग्लादेश में सियासी उठापटक के बाद अब आर्थिक मोर्चे पर भी बड़े संकट के बादल मंडराने लगे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से ही देश की अर्थव्यवस्था लगातार दबाव में है, लेकिन अब वहां का उद्योग जगत एक ऐसी दोहरी मार झेल रहा है जिससे उसकी कमर टूटती नजर आ रही है. एक तरफ घटते विदेशी ऑर्डर और भारी कर्ज का बोझ है, तो दूसरी तरफ बिजली और गैस की भयंकर किल्लत ने फैक्ट्रियों के पहिए रोक दिए हैं.
आंकड़ों पर नजर डालें तो हालात वाकई डरावने हैं. अगस्त 2024 से लेकर जून 2026 के बीच बांग्लादेश के सात बड़े औद्योगिक इलाकों में कम से कम 457 फैक्ट्रियों को हमेशा के लिए बंद करना पड़ा है. इनमें गारमेंट और टेक्सटाइल मिलों के अलावा स्टील, सिरेमिक और फार्मास्यूटिकल जैसी अन्य मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी शामिल हैं.
फैक्ट्रियों के बंद होने का सीधा और सबसे बुरा असर वहां के आम मजदूरों पर पड़ा है. सिर्फ इस साल जनवरी से अगस्त के बीच गाजीपुर, सावर और नारायणगंज जैसे प्रमुख इंडस्ट्रियल जोन में लगभग 95 फैक्ट्रियां बंद होने से 61,000 से ज्यादा लोगों के रोजगार छिन चुके हैं. अकेले गाजीपुर में ही 45 हजार से ज्यादा नौकरियां जाने से मजदूरों के परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.
इस वक्त बांग्लादेश के उद्योगों के सामने सबसे बड़ा रोड़ा गैस की भारी कमी बन गया है. जुलाई के दौरान एक प्रमुख एलएनजी (LNG) टर्मिनल के बंद होने से रोजाना मिलने वाली गैस की सप्लाई में भारी गिरावट आई है. स्थिति इतनी खराब है कि ढाका और उसके आसपास की एक हजार से ज्यादा फैक्ट्रियां लगभग ठप पड़ी हैं.
हबीगंज का हाल तो ऐसा है कि वहां 171 फैक्ट्रियों की गैस सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई, जिसके चलते डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना काम के बैठने को मजबूर हो गए हैं. गैस न मिलने की वजह से फैक्ट्री मालिक अब मजबूरी में महंगे डीजल या यहां तक कि बॉयलर चलाने के लिए लकड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत आसमान छू रही है.
ये भी पढ़ें- बीजिंग में भारत-चीन के बीच आज हाई लेवल बैठक, डोभाल और वांग यी की आज बीजिंग में 25वीं वार्ता
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संकट रातों-रात पैदा नहीं हुआ है, बल्कि पुराने गैस क्षेत्रों में उत्पादन घटने और ऊर्जा की मांग बढ़ने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती गई है. उद्योग जगत से जुड़े जानकारों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते गैस और बिजली की सप्लाई को पटरी पर नहीं लाया गया, तो विदेशी खरीदार दूसरे देशों का रुख कर लेंगे, जिससे बांग्लादेश के गारमेंट एक्सपोर्ट मॉडल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
2025 के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NIA की मांग स्वीकार…
Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…
पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…
Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…
बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…
Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…