दुनिया

10 लाख लोग प्रभावित, 51 मौतें और पानी में घिरे लाखों परिवार… बांग्लादेश में कुदरत का ये कैसा इंतकाम?

Bangladesh Flood 2026: पड़ोसी बांग्लादेश इस समय भारी बाढ़ से जूझ रहा है. अबतक यहां बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 51 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 39 लोग घायल हुए हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अबतक बाढ़ से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.

बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया ने आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के हवाले से बताया कि देश में 2,67,918 परिवार अभी भी पानी में फंसे हुए हैं. राहत कार्य लगातार जारी है. अब तक 44,457 लोगों को सुरक्षित जगहों पर बनाए गए राहत शिविरों में रखा गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्‍यादा प्रभावित जिलों में रंगामाटी, बंदरबन, हबीगंज, मौलवीबाजार, खगराछारी, कॉक्स बाजार और चटगांव शामिल हैं. सबसे ज्‍यादा 28 लोगों की मौत कॉक्स बाजार में हुई है. इसके बाद चटगांव में 13, बंदरबन में 6, रंगामाटी में 3 और मौलवीबाजार में 1 व्यक्ति की जान गई है.

पूरे देश में खोले गए 1 हजार से ज्यादा राहत शिविर

मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ का असर 58 उपज़िलों, 386 यूनियनों और 12 नगरपालिकाओं पर पड़ा है. प्रभावित लोगों के लिए पूरे देश में 1,131 राहत शिविर खोले गए हैं.

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रविवार को सभी संबंधित विभागों और जमीनी स्तर के अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश से हुई जलभराव की स्थिति में लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. साथ ही राहत सामग्री और स्वास्थ्य सेवाएं बिना देरी के लोगों तक पहुंचाई जाएं.

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह निर्देश देश के सभी आठ डिवीजनों के डिवीजनल कमिश्नरों, पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी), डिप्टी कमिश्नरों (डीसी), पुलिस अधीक्षकों (एसपी), सिविल सर्जनों और अन्य अधिकारियों के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक के दौरान दिए.

बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों में जलभराव की स्थिति, हुए नुकसान, राहत शिविरों की हालत, बचाव अभियान, राहत वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रधानमंत्री को दी.

प्रभावित लोगों तक जरूरी सेवाएं पहुंचाई जा रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आपात स्थिति में लोगों की जान और उनकी संपत्ति की रक्षा करना प्रशासन की सबसे बड़ी ज‍िम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सूखा राशन, साफ पीने का पानी, बच्चों का खाना, जरूरी दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं.

ये भी पढ़ें- उज्जैन का ‘तिरछा पुल’ विवाद, 35 डिग्री मोड़कर किसकी जमीन बचाई गई?

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा. साथ ही निर्देश दिया कि इस आपात स्थिति का फायदा उठाकर चोरी, जमाखोरी, राहत सामग्री की हेराफेरी या किसी भी तरह के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

9 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

23 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

36 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

39 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago