दुनिया

युनुस ने कहा था ‘लैन्डलॉक्ड’, अब भारत के व्यापार पर लगाए गए बैन के कारण बांग्लादेश को हजारों करोड़ों का नुकसान

India-Bangladesh Tension: बांग्लादेश से आयात पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले से पड़ोसी देश में क्रॉस बॉर्डर ट्रेड प्वाइंट के माध्यम से आने वाले 770 मिलियन डॉलर (6,600 करोड़ रुपए) मूल्य के सामानों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद की जा रही है.

थिंक-टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, “618 मिलियन डॉलर (5,290 करोड़ रुपए) मूल्य के रेडीमेड कपड़ों को अब केवल दो भारतीय बंदरगाहों के माध्यम से सख्त मार्ग का सामना करना पड़ रहा है. इससे बांग्लादेश का भारत के लिए सबसे मूल्यवान एक्सपोर्ट चैनल सीमित हो गया है.”

सीमा पर लैंड कस्टम स्टेशनों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किए गए अन्य सामानों में फलों के स्वाद वाले कार्बोनेटेड पेय, प्रोसेस्ड फूड, कपास और सूती धागे का वेस्ट, प्लास्टिक और पीवीसी तैयार माल और लकड़ी के फर्नीचर शामिल हैं. इन वस्तुओं का कुल मूल्य लगभग 153 मिलियन डॉलर (1,310 करोड़ रुपए) आंका गया है.

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने लगाया है प्रतिबंध

भारत के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से बांग्लादेश से भारत में रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड आदि जैसे सामानों के आयात पर भूमि बंदरगाह प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की.

निर्देश के अनुसार, “बांग्लादेश से सभी प्रकार के रेडीमेड गारमेंट्स का आयात किसी भी भूमि बंदरगाह से नहीं किया जा सकेगा, हालांकि, इसे केवल न्हावा शेवा और कोलकाता बंदरगाहों के माध्यम से ही अनुमति दी जाएगी.”

बता दें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपनी चीन की यात्रा के दौरान भारत के उत्तर-पूर्व भाग को अलग और लैंडलॉक्ड कहा था, जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी.

ट्रांस-शिपमेंट सुविधा भी बंद किया गया

इससे पहले, भारत ने बांग्लादेश के लिए ट्रांस-शिपमेंट सुविधा को समाप्त कर दिया था, जिससे बांग्लादेश को भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों के माध्यम से अपने उत्पादों को दूसरे देशों में निर्यात करने की अनुमति मिल गई थी.

चीन के बाद भारत बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. वित्त वर्ष 2022-23 में, बांग्लादेश-भारत व्यापार लगभग 16 बिलियन डॉलर का था. इंडस्ट्री डेटा के अनुसार, बांग्लादेश ने लगभग 14 बिलियन डॉलर का सामान आयात किया, जबकि भारत को उसका निर्यात मात्र 2 बिलियन डॉलर रहा.


ये भी पढ़ें: लोन के लिए IMF ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

22 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

39 minutes ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

47 minutes ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

1 hour ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

1 hour ago