वाशिंगटन की बिशप, मैरिएन एडगर बुडे
वाशिंगटन की बिशप, मैरिएन एडगर बुडे का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दुनिया भर के यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने यह भाषण वाशिंगटन नेशनल कैथेड्रल में डोनाल्ड ट्रंप की ‘इनॉगरल प्रेयर सर्विस’ के दौरान दिया और राष्ट्रपति से उन लोगों पर ‘दया’ करने अपील की, जो ‘अब डरे हुए हैं’, इनमें एलजीबीटीक्यू+ सदस्यों और आप्रवासी परिवार शामिल हैं.
मंगलवार को अपने 15 मिनट भाषण दौरान, बुडे ने सीधे ट्रंप को संबोधित किया, जो आगे की पंक्ति में पत्नी मेलानिया के साथ बैठे थे. उन्होंने कहा, “हमारे भगवान के नाम पर, मैं आपसे (ट्रंप) हमारे देश के उन लोगों पर दया करने के लिए कहती हूं जो अब डरे हुए हैं.”
एलजीबीटीक्यू+ और अप्रवासी समुदाय के लिए उठाई आवाज
बुडे ने देश भर में ‘डेमोक्रेटिक, रिपब्लिकन और स्वतंत्र परिवारों में समलैंगिक, लेस्बियन और ट्रांसजेंडर बच्चों’ का उल्लेख किया ‘जिन्हें अपने जीवन के लिए डर सता रहा है.’ बिशप ने अप्रवासी श्रमिकों के लिए भी आवाज उठाई, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके पास ‘उचित दस्तावेज़ नहीं हैं.’ उन्होंने कहा कि उनमें से अधिकांश ‘अपराधी नहीं’ बल्कि ‘अच्छे पड़ोसी’ हैं.
ट्रंप बिशप के भाषण से खासे नाराज हैं. उन्होंने बुडे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. राष्ट्रपति ने मंगलवार की सुबह ट्रुथ सोशल पर बिशप को ‘कट्टरपंथी वामपंथी और ट्रंप विरोधी’ बताया जो ‘अपने चर्च को बहुत ही अप्रिय तरीके से राजनीति की दुनिया में ले आई’.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिशप मैरिएन एडगर बुडे, न्यू जर्सी और कोलोराडो में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में रोचेस्टर विश्वविद्यालय से इतिहास में बीए की डिग्री ली. उनके पास वर्जीनिया थियोलॉजिकल सेमिनरी से मास्टर ऑफ डिविनिटी डिग्री (1989) और डॉक्टर ऑफ मिनिस्ट्री डिग्री (2008) भी है.
यह भी पढ़िए: डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म की जन्मसिद्ध नागरिकता: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…