दुनिया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर भारतवासियों को दी शुभकामनाएं, यूक्रेन और इजरायल ने भी दी शुभकामनाएं

रोशनी के त्योहार दीवाली के मौके पर विश्वभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने सोमवार को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. अपनी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्रिटेन भर में हिंदुओं, जैनियों और सिखों को दीपावली और बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस महीने की शुरुआत में मैंने मुंबई में एक दीया जलाया, जो भक्ति, आनंद और नए रिश्तों का प्रतीक है. इस दीपोत्सव पर, आइए हम एक ऐसे ब्रिटेन का निर्माण करें, जहां हर कोई आशा के साथ भविष्य की ओर देख सके.”

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने मनाई दीपावली

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने दीपावली का उत्सव मनाया, जिसमें दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय परिधान पहनकर इस अवसर को और खास बनाया. ‘एक्स’ पर शेयर की गई तस्वीरों में भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून रंगोली बनाते हुए नजर आईं.

लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कैमरन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत में ब्रिटिश उच्चायोग की मेरी शानदार टीम के साथ अपनी दूसरी दीपावली मनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. इस साल का उत्सव विशेष रूप से खास है. प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा, ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, ‘विजन 2035’ की शुरुआत और बहुत कुछ. मैं सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. आने वाला साल आप सभी के लिए खुशियों और उजाले से भरा हो.”

यूक्रेन और इजरायल ने भी दी शुभकामनाएं

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने भी दीपावली पर शुभकामनाएं दीं. एमएफए ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “यूक्रेन का विदेश मंत्रालय दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है. यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है. प्रकाश सदैव बना रहे.”

इसके साथ ही इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी भारत और दुनियाभर के लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं. मंत्रालय ने लिखा, “जहां भारत भर में लाखों लोग अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाने के लिए दीये जला रहे हैं, वहीं इशांति, नवजीवन और आशा की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं देता है. दीपावली की रोशनी घरों और दिलों दोनों पर चमके. यरुशलम से लेकर दिल्ली और उससे भी आगे, रोशनी का यह त्योहार हम सभी को एक उज्जवल भविष्य में विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित करे. भारत में हमारे सभी मित्रों को शुभ और शांतिपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं.”


ये भी पढ़ें: Pakistan News: आतंकवाद निरोधी अदालत ने पुलिस को दिया निर्देश, इमरान खान की बहन होंगी गिरफ्तार, दो दिन में कोर्ट में पेशी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago