देश

Bihar Election 2025: पहले चरण के लिए मैदान में उतरे 1,314 उम्मीदवार, 61 ने वापस लिया नामांकन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई. इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को पूरी हुई थी. 18 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन की संवीक्षा निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर की गई थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस लेने का अवसर मिला.

प्रथम चरण में कुल 18 जिलों के अंतर्गत 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इस चरण में कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए. 61 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए, जिसके बाद कुल उम्मीदवारों की संख्या 1,314 रह गई.

इस चरण में सबसे अधिक उम्मीदवारों की संख्या कुढ़नी और मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर रही, जहां 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. वहीं, सबसे कम 5-5 उम्मीदवार भोरे, अलौली और परबत्ता विधानसभा सीटों पर हैं.

सबसे अधिक पटना से 9 नाम वापसी हुई

जिलेवार सूची के अनुसार, सबसे अधिक नामांकन वापसी (9) पटना से हुई, उसके बाद दरभंगा (8), बेगूसराय (7) और गोपालगंज (6) का स्थान रहा. इसके अलावा, वैशाली में 5, मुजफ्फरपुर में 4, जबकि सीवान, समस्तीपुर, नालंदा और बक्सर में 3-3 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए. मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर में 2-2, और सहरसा, सारण, शेखपुरा और भोजपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिए.

पटना जिले की 14 विधानसभा में उम्मीदवारों की आखिरी सूची के अनुसार, कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं. 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए. पटना जिले की पालीगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

इसी तरह, अगर भागलपुर जिले की बात करें तो 7 विधानसभा सीटों के लिए 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. नाथनगर विधानसभा में कुल 21 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया. बता दें कि प्रथम चरण के लिए मतदान की तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, काराकाट से लड़ेगी निर्दलीय चुनाव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago