कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. वेटिकन के अनुसार, पोप ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली. उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका निमोनिया और एनीमिया का भी इलाज चल रहा था. फेफड़ों में संक्रमण के कारण वे 5 सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे. बीमारी के कारण युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था.
इलाज के दौरान कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन ने कहा था कि पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिखे थे. साथ ही प्लेटलेट्स की कमी भी पाई गई थी. हालांकि, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कल ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थी. वह अपने 12 साल के पोप कार्यकाल में वह कई बीमारियों से पीड़ित रहे.
पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हुआ. कार्डिनल केविन फेरेल, वेटिकन कैमरलेन्गो ने कहा, “सोमवार सुबह 7:35 बजे, रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट गए. उनका पूरा जीवन प्रभु और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था.’ उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने हमें मूल्यों, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ जीना सिखाया, खासकर सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर पड़े लोगों के लिए
रविवार को पोप फ्रांसिस ने ईस्टर संडे के अपने संबोधन में विचार की स्वतंत्रता और सहिष्णुता का आह्वान किया. बेसिलिका की बालकनी से 35,000 से अधिक लोगों की भीड़ को ईस्टर की शुभकामनाएं देने के बाद, फ्रांसिस ने अपने पारंपरिक “उर्बी एट ओर्बी” (“शहर और दुनिया के लिए”) आशीर्वाद को पढ़ने का काम एक सहयोगी को सौंप दिया.
उन्होंने भाषण में कहा , “धर्म की स्वतंत्रता, विचार की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान के बिना शांति नहीं हो सकती है.” उन्होंने “चिंताजनक” यहूदी-विरोध और गाजा में ‘नाटकीय और निंदनीय’ स्थिति की भी निंदा की.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…