दुनिया

ट्रंप ने दी मंजूरी, चीन ने मारी लात! एनवीडिया की सबसे ताकतवर AI चिप की एंट्री पर बीजिंग ने लगाई रोक

Nvidia H200 Chip China Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन को लेकर अपनाये गए रवैये का अब अमेरिकी कंपनियों पर बुरा असर पड़ रहा है. चीनी अधिकारियों ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया की H-200 चिप के शिपमेंट को चीन में घुसने से रोक दिया है. जिसके बाद एनवीडिया ने इस चिप के प्रोडक्शन रोक दिया है. H-200 चिप का उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में होता है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एनवीडिया को उम्मीद थी कि चीनी क्लाइंट्स से उसे 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिलेगा. इसको लेकर उसके कर्मचारी लगातार इसका प्रोडक्शन कर रहे थे.

चीनी कस्टम अधिकारियों ने H-200 चिप के शिपमेंट को इसी सप्ताह रोक दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि यह चिप चीन में नहीं जा सकती.

चीनी कंपनियों को चेतावनी जारी

बताया जा रहा है कि चीनी अधिकारियों ने अपने देश की टेक कंपनियों को इन चिप्स के इस्तेमाल पर चेतावनी भी जारी की है. कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि अगर जरूरी नहीं है तो इन चिप्स को ना खरीदें.

एनवीडिया की H-200 चिप सबसे ताकतवर एआई चिप है. इस चिप को लेकर अमेरिका-चीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. चीन में इस चिप की भारी मांग है, लेकिन अब चीन इसे प्रतिबंधित करना चाहता है. ताकि घरेलू कंपनियां फल-फूल सकें.

ये भी पढ़ें- घर में हारा भारत! न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता मैच, कोहली का शतक गया बेकार

बाइडन सरकार ने लगाया था प्रतिबंध

बता दें साल 2023 में अमेरिका की बाइडन सरकार ने चीन को चिप बेचने पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद एनवीडिया ने खास तौर पर चीन के लिए H-200 चिप विकसित किया था, ताकि चीन में चिप की आपूर्ति जारी रह सके. लेकिन ट्रंप सरकार ने भी इस चिप को अप्रैल 2025 में चीन को बेचने पर रोक लगा दी थी.

इसके चलते एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग ने ट्रंप सरकार से चीन में इस चिप की आपूर्ति के लिए कई महीनों तक लॉबिंग की. जिसके बाद ट्रंप ने इस चीन को इस चिप की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखाई थी. अब खुद चीन ने इस चिप की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago