Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्रंप ने दी मंजूरी, चीन ने मारी लात! एनवीडिया की सबसे ताकतवर AI चिप की एंट्री पर बीजिंग ने लगाई रोक

Nvidia H200 Chip China Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन को लेकर अपनाये गए रवैये का अब अमेरिकी कंपनियों पर बुरा असर पड़ रहा है. चीनी अधिकारियों ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया की H-200 चिप के शिपमेंट को चीन में घुसने से रोक दिया है.

Nvidia News

Nvidia H200 Chip China Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन को लेकर अपनाये गए रवैये का अब अमेरिकी कंपनियों पर बुरा असर पड़ रहा है. चीनी अधिकारियों ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया की H-200 चिप के शिपमेंट को चीन में घुसने से रोक दिया है. जिसके बाद एनवीडिया ने इस चिप के प्रोडक्शन रोक दिया है. H-200 चिप का उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में होता है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एनवीडिया को उम्मीद थी कि चीनी क्लाइंट्स से उसे 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिलेगा. इसको लेकर उसके कर्मचारी लगातार इसका प्रोडक्शन कर रहे थे.

चीनी कस्टम अधिकारियों ने H-200 चिप के शिपमेंट को इसी सप्ताह रोक दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि यह चिप चीन में नहीं जा सकती.

चीनी कंपनियों को चेतावनी जारी

बताया जा रहा है कि चीनी अधिकारियों ने अपने देश की टेक कंपनियों को इन चिप्स के इस्तेमाल पर चेतावनी भी जारी की है. कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि अगर जरूरी नहीं है तो इन चिप्स को ना खरीदें.

एनवीडिया की H-200 चिप सबसे ताकतवर एआई चिप है. इस चिप को लेकर अमेरिका-चीन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. चीन में इस चिप की भारी मांग है, लेकिन अब चीन इसे प्रतिबंधित करना चाहता है. ताकि घरेलू कंपनियां फल-फूल सकें.

ये भी पढ़ें- घर में हारा भारत! न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता मैच, कोहली का शतक गया बेकार

बाइडन सरकार ने लगाया था प्रतिबंध

बता दें साल 2023 में अमेरिका की बाइडन सरकार ने चीन को चिप बेचने पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद एनवीडिया ने खास तौर पर चीन के लिए H-200 चिप विकसित किया था, ताकि चीन में चिप की आपूर्ति जारी रह सके. लेकिन ट्रंप सरकार ने भी इस चिप को अप्रैल 2025 में चीन को बेचने पर रोक लगा दी थी.

इसके चलते एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग ने ट्रंप सरकार से चीन में इस चिप की आपूर्ति के लिए कई महीनों तक लॉबिंग की. जिसके बाद ट्रंप ने इस चीन को इस चिप की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखाई थी. अब खुद चीन ने इस चिप की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital