दुनिया

चीन के राष्ट्रपति पर लट्टू हुई इस देश की सरकार! अपने यहां सड़क का नाम रखा Xi Jinping, कहा- इससे चार चांद लगेंगे

Xi Jinping China News: दक्षिण एशिया के एक देश की राजधानी के मुख्य सड़क मार्ग को चीन के राष्ट्रपति का नाम दिया गया है. कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने घोषणा की है कि राजधानी नामपेन्ह में सड़क को ‘शी जिनपिंग रोड’ कहा जाएगा. कंबोडिया सरकार ने ऐसा इसलिए किया है ताकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा कंबोडिया के विकास में किए गए ऐतिहासिक योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाए.

एक कार्यक्रम में कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कंबोडिया के नेताओं के ख्याल और प्रयास से कंबोडिया-चीन संबंध इतिहास के सबसे अच्छे समय से गुजर रहे हैं. कंबोडिया के इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ऐतिहासिक योगदान को धन्यवाद देने के लिए कंबोडिया सरकार ने राजधानी की तीसरे रिंग रोड के नंबर एक से नंबर चार तक सड़क को शी चिनफिंग सड़क का नाम देने का फैसला किया है, जो नामपेन्ह में ‘माओ त्सेतुंग सड़क’ के साथ नामपेन्ह की शोभा में चार चांद लगाएंगी और कंबोडिया-चीन परंपरागत मित्रता ज़ाहिर करेंगी.

‘माओ त्सेतुंग सड़क’ भी दिया गया था नाम

कंबोडिया स्थित चीनी राजदूत वांग वनथ्येन ने बताया कि वर्ष 1965 में तत्कालीन नरेश सिहानोक ने ‘माओ त्सेतुंग सड़क’ नामित की थी। करीब 60 साल के बाद प्रधानमंत्री हुन मानेट ने ‘शी चिनफिंग सड़क’ को नामित किया, जो दोनों देशों के संबंधों का एक नया मील का पत्थर है. ‘शी जिनपिंग सड़क’ नामपेन्ह की तीसरी रिंग रोड का दक्षिण सेक्टर है, जिसकी लंबाई 48 किलोमीटर है.

– चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

3 hours ago