दुनिया

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के शहरों में बच्चों के लिए नए रोल मॉडल पेश करने की दिशा में एक अनोखा अभियान शुरू हुआ है. प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, मेट्रो स्टेशनों, एयरपोर्ट्स और शॉपिंग मॉल्स की डिजिटल स्क्रीन्स से मनोरंजन जगत के सेलिब्रिटी विज्ञापनों को हटाकर देश के महान वैज्ञानिकों के पोस्टर्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं.

चीन के कई शहरों में बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर सेलिब्रिटीज के विज्ञापनों को हटाकर देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. अगस्त 2026 में शैंडोंग से शुरू हुई इस मुहिम में कियान श्यूसेन, देंग जियाक्सियान, युआन लोंगपिंग और नोबेल पुरस्कार विजेता तू यूयू जैसे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को उजागर किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी विज्ञान और अनुसंधान की ओर आकर्षित हो सके.

सेलिब्रिटी विज्ञापनों की जगह अब वैज्ञानिकों के पोस्टर

चीन के कई प्रमुख शहरों में विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल होने वाली बड़ी सार्वजनिक स्क्रीन्स पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एंटरटेनमेंट और फिल्म स्टार्स के बड़े विज्ञापनों की जगह अब उन वैज्ञानिकों को दी जा रही है, जिन्होंने अपने आविष्कारों से मानव जीवन को बेहतर बनाया है और देश के विकास में अहम योगदान दिया है.

अगस्त 2026 में हुई इस पहल की शुरुआत

इस अनोखी मुहीम की शुरुआत अगस्त 2026 में शैंडोंग (Shandong) प्रांत के हेजे (Heze) और जिबो (Zibo) शहरों के शॉपिंग सेंटर्स से हुई थी. वहां के शॉपिंग मॉल्स ने स्वेच्छा से अपने प्रमुख विज्ञापन स्थानों को वैज्ञानिकों के सम्मान में समर्पित कर दिया. इसके बाद यह पहल झेंगझोऊ (Zhengzhou), हांगझोऊ (Hangzhou), चोंगकिंग (Chongqing) और जिनान (Jinan) जैसे प्रमुख शहरों में तेजी से फैल गई.

प्रमुख स्थानों पर दिख रहे देश के ‘असली स्टार्स’

अंतरिक्ष विज्ञान, परमाणु भौतिकी, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले वैज्ञानिकों के पोस्टर अब हर जगह दिखाई दे रहे हैं. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • कियान श्यूसेन (Qian Xuesen): चीन के रॉकेट और स्पेस प्रोग्राम के जनक.
  • देंग जियाक्सियान (Deng Jiaxian): देश के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक.
  • युआन लोंगपिंग (Yuan Longping): हाइब्रिड चावल के विकास से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कृषि वैज्ञानिक.
  • तू यूयू (Tu Youyou): मलेरिया की दवा ‘आर्टेमिसिनिन’ की खोज के लिए 2015 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली वैज्ञानिक.

बच्चों को प्रेरित करना और रोल मॉडल बदलना है मकसद

इन पोस्टरों में वैज्ञानिकों के नाम के साथ-साथ उनकी प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया है. कुछ पोस्टरों पर वैज्ञानिकों को ‘देश का सबसे बड़ा स्टार’ बताया गया है. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के मन में यह सवाल जगाना है कि ज्ञान बढ़ाने, जान बचाने और समाज सुधारने वाले वैज्ञानिकों को फिल्मी सितारों से कम पहचान क्यों मिलती है, ताकि वे विज्ञान को अपने करियर के रूप में चुनें.

यह भी पढ़ें-‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

11 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

45 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago