दुनिया

चीन में लगी अनोखी सेल की चर्चा हर जगह…यहां पर पुरानी चीजों की तरह बेची जा रही है नौकरी और बॉस, हैरान कर देगी वजह

China Unique Sale: भला कौन है जो नहीं चाहता कि वह जिस संस्थान में नौकरी करे, उसे वहां पर हर सुविधा मिले. सभी चाहते हैं कि अच्छी नौकरी के साथ ही शानदार सैलरी हो और तमाम तरह की सुविधाएं भी, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है.

बहुत ही कम होता है कि कर्मचारियों को एक अच्छा बॉस मिले ताकि ऑफिस का माहौल हेल्थी बना रहे और किसी तरह का स्ट्रेस काम करने के दौरान न हो, हालांकि ये कम ही देखने को मिलता है. फिलहाल चीन में एक अनोखी सेल की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. यहां पर तो लोग अपने बॉस और मैनेजर के साथ ही अपनी नौकरी तक को ऑनलाइन सेल कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह से पुरानी चीजें बेची जाती हैं.

इस प्लेटफॉर्म पर हो रही है बिक्री

एक चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ युवा एम्प्लॉई अपने मैनेजर्स और नौकरियों को जिस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेच रहे हैं, उसका नाम जियानयू है. इसका स्वामित्व चीन की फेमस कंपनी अलीबाबा के पास है और इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही सेकंड हैंड सामान खरीदा और बेचा जाता है. इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ चीनी युवा कर्मचारी ये सब काम के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के लिए कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: हाथरस हादसे वाले बाबा के खिलाफ अखाड़ा परिषद का बड़ा निर्णय; जल्द ही घोषित किया जाएगा फर्जी संत, लोगों से की जाएगी ये अपील

नौकरी भी बेची जा रही है ऑनलाइन

इसी के साथ ही यहां पर युवा अपनी कुछ वजहों से नौकरी बेचने की भी बात कह रहे हैं और इसे भी ऑनलाइन लिस्ट कर रहे है. एक युवक ने कहा कि वह सुबह जल्दी उठने में आलस करता है. यही वजह है कि वह अपनी नौकरी बेचना चाहता है तो वहीं एक अन्य ने जियानयू पर 45 हजार में अपनी नौकरी बेचने की बात कर शेयर कर दी है. इस साइट पर जो लोग अपनी नौकरी बेचने की बात कह रहे हैं वो टैग भी लगा रहे हैं. इसके अलावा ‘परेशान करने वाला बॉस’ ‘घृणा करने वाले सहकर्मी’, ‘बेकार नौकरी’ वालों को लिस्ट किया गया है.

ये रखी गई है कीमत

सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर में साफ देखा जा सकता है कि एक युवा अपनी नौकरी को 90 हजार में बेचने की बात कहता दिख रहा है. तो वहीं एक अन्य मैसेज में 4 से लेकर 9 लाख रुपये तक की कीमतें ऑनलाइन रखी गई हैं. युवक ने कहा कि उसे प्रति माह 30 हजार रुपये सैलरी मिलती है. युवक ने आगे लिखा है कि इस नौकरी को खरीदने के बाद खरीदार 3 महीने में अपनी इनवेस्ट की गई राशि को वापस पा सकते हैं. फिलहाल चीनियों की इस अनोखी सेल और तनाव दूर करने के तरीके को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

8 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

23 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

45 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

48 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

50 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

53 minutes ago