दुनिया

चीनी एजेंट्स ने की निज्जर की हत्या, भारत-पश्चिम के रिश्तों को खराब करना था मकसद, चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता का बड़ा खुलासा

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बड़ा खुलासा हाल ही में एक स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने किया है. निज्जर की हत्या का आरोप चीन पर लगाते हुए उन्होंने कहा है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के एजेंट शामिल थे. वहीं उन्होंने कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे चीन की बड़ी साजिश थी. चीन इसके द्वारा भारत को फंसाना चाहता था.

निज्जर की हत्या को लेकर क्या कहा जेनिफर जेंग ने 

जेनिफर जेंग ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “आज कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर CCP (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के भीतर से चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. आरोप है कि हत्या को सीसीपी एजेंटों ने अंजाम दिया था. इसका उद्देश्य भारत और पश्चिम के बीच कलह पैदा करके भारत को फंसाना था. और यह ताइवान के संबंध में XiJinping की सैन्य रणनीति के अनुरूप दुनिया को बाधित करने के लिए CCP की भयावह “इग्निशनप्लान ” का हिस्सा है.” वहीं अपने वीडियो में उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया है.

कौन हैं जेनिफर जेंग

हरदीप सिंह निज्जर की ‘हत्या’ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करने वाली ज़ेंग एक चीनी मूल की अधिकार कार्यकर्ता और एक पत्रकार हैं, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रही हैं. बता दें कि 18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

दावे को लेकर कही गई बातें

जेनिफर जेंग ने अपने आरोपों के लिए चीनी राइटर और यूट्यूबर लाओ डेंग के दावों का भी जिक्र किया. जेंग के अनुसार डेंग फिलहाल वर्तमान में कनाडा में रहते हैं. वीडियो में जेंग ने दावा करते हुए कहा, ‘लाओ ने इसी साल जून की शुरुआत में कहा था कि ‘इग्निशन प्लान’ के तहत सीसीपी राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने एक उच्च पदस्थ अधिकारी को सिएटल भेजा गया था. जहां एक गोपनीय बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक का उद्देश्य भारत और पश्चिम के बीच संबंधों को खराब करना था.

इसे भी पढ़ें: India-Canada Dispute: पीएम ट्रूडो ने फिर की भारत को उकसाने की कोशिश, X पर किया विवादित पोस्ट…

जेंग ने ने दावा किया कि एजेंटों को कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा गया था. बैठक के बाद, सीसीपी एजेंटों ने हत्या की योजना को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया. इसके बाद एजेंट सबूतों को नष्ट करने के बाद हवाई जहाज से कनाडा से चले गये.’

Rohit Rai

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

26 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

38 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

56 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

56 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

56 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

56 minutes ago