देश

Israel-Palestine War: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन, वी स्टैंड फिलिस्तीन के लगाए नारे

इजरायल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पूरी दुनिया से प्रतिक्रिया आ रही है. जिसमें विरोध और समर्थन शामिल है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सैकड़ों छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया और We stand Palestine के जमकर नारे लगाए. कैंपस में किए गए इस प्रदर्शन का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

वी स्टैंड फिलिस्तीन के लगाए नारे

एएमयू में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धार्मिक नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में वी स्टैंड फिलिस्तीन के पोस्टर लिए हुए थे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमास के हमले का विरोध करते हुए इजरायल का समर्थन किया है. पीएम मोदी ने कहा था कि इस कठिन समय में भारत इजरायल के साथ है.

“AMU के छात्र फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े हैं”

एएमयू के छात्रों ने कहा कि जिस तरह से फिलिस्तीन को निशाना बनाया जा रहा है, यह कहीं से भी ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन पर अटैक होता है तो पूरा विश्व उसके समर्थन में खड़ा हो जाता है, लेकिन अब फिलिस्तीन पर संकट आया है तो कोई भी देश या राजनेता नहीं बोल रहा है. AMU के छात्र फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े हैं. उनके लिए दुआएं कर रहे हैं.

हमास की तरफ से लगातार 5 हजार रॉकेट दागे गए

इजराइल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकवादी संगठन हमास के बीच पिछले सप्ताह शनिवार को जंग छिड़ गई. जिसमें दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. पहले हमास की तरफ से लगातार 5 हजार रॉकेट दागे गए. जिसमें सैकड़ों इजरायली लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले का जवाब देते हुए गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है. आतंकियों के तमाम ठिकानों को इजरायल ने जमींदोज कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Israel-Palestine War live Updates: हमास के नेवल कमांडर मुहम्मद अबु अली को इजरायली सेना ने उठाया

600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत

इजरायली सरकार ने रविवार शाम को बताया कि हमास के हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की जानें चली गई हैं. वहीं, इजरायली की जवाबी कार्रवाई में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर हमास के लड़ाके शामिल हैं. इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी ट्विटर पर कहा— “मैंने जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज़, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जियो मैलोनी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. उन सभी ने इज़रायल के अपनी रक्षा के अधिकार को आवश्यक बताते हुए समर्थन व्यक्त किया है. हम किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

23 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

25 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

42 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

54 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago