दुनिया

111 लाशें, 1575 घर तबाह..चारों तरफ बस मौत का मंजर! 7.4 के भूकंप से क्यों श्मशान बना कोलंबिया?

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के महाविनाशकारी भूकंप ने ऐसा खौफनाक तांडव मचाया है कि पूरा देश श्मशान जैसा नजर आने लगा है. कुदरत के इस कहर में अब तक 111 बेगुनाह लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 87 से ज्यादा लोग खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल हैं.

बता दें पश्चिमी कोलंबिया में मंजर इतना डरावना है कि 1,575 से ज्यादा घर मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं और दर्जनों आशियाने तो ऐसे जमींदोज हुए मानो उनका कोई वजूद ही न रहा हो. मलबे के नीचे से उठती सिसकियों और चीखों के बीच बचाव दल जिंदगी की आखिरी उम्मीदें तलाश रहे हैं.

श्मशान बना पश्चिमी कोलंबिया

पाठकों को  बता दें भूकंप के झटके इतने तगड़े थे कि देखते ही देखते 1,575 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. 61 विशालकाय इमारतों की छतें और दीवारें भरभराकर गिर गईं. सबसे भयावह स्थिति पश्चिमी कोलंबिया के इलाकों की है, जहां पूरा का पूरा शहर कंक्रीट और धूल के गुबार में तब्दील हो चुका है. अपनों को मलबे के नीचे दबा देख बिलखते लोगों की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा है.

मलबे के नीचे दबीं सांसें

मौत का यह आंकड़ा यहीं रुकता नजर नहीं आ रहा है. मलबे के विशाल ढेरों के नीचे अभी भी अनगिनत लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. आपदा राहत और बचाव दल लगातार भारी मशीनों और कटर की मदद से मलबे को हटाने में जुटे हैं. कंक्रीट की सिल्लियों के बीच से लोगों को जिंदा निकालने की जंग जारी है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है, उम्मीदें टूटती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: संसद में खुली ट्रंप की पोल-पट्टी! ईरान जंग को लेकर कर ऐसा क्या बोल गए अमेरिकी सांसद

मनिजेल्स शहर में सड़क पर खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर इस महातबाही के ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. मनिजेल्स शहर के ‘कैथेड्रल बैसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द रोजरी’ के पास का वायरल वीडियो सबसे खौफनाक है. सड़क पर हजारों की तादाद में भागते लोग, हिली हुई जमीन और ठीक आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह जमींदोज होती बहुमंजिला इमारतें… यह दृश्य किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं लग रहा.

 

‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान

7.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप की थ्रिलिंग कंपन पड़ोसी देश वेनेजुएला और इक्वाडोर तक महसूस की गई, जहां लोग डर के मारे रातभर सड़कों पर डटे रहे. मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचते ही कोलंबियाई सरकार ने पूरे देश में ‘नेशनल इमरजेंसी’ लागू कर दी है. अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं और रेड क्रॉस की टीमें घायलों के इलाज में दिन-रात एक कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

14 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

25 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

29 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago