खेल

मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या? IPL ट्रेड को लेकर KKR और CSK में दिखी दिलचस्पी

Hardik Pandya Trade News: आईपीएल 2027 (IPL 2026) से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर क्रिकेट के गलियारों में हलचल तेज है. सवाल सीधा है. क्या मुंबई इंडियंस अपने स्टार ऑलराउंडर को रिलीज या ट्रेड कर सकती है? पिछले सीजन में मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ा है, लेकिन फिलहाल हार्दिक के ट्रेड को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

किस खिलाड़ी और किस टीम में होंगे ट्रेड

मुंबई से अलग होने की खबरों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. हालांकि, दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी नहीं है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक KKR ने हार्दिक में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन फ्रेंचाइजी अपने किसी बड़े खिलाड़ी को छोड़कर यह सौदा करने के मूड में नहीं दिख रही. कैमरून ग्रीन के नाम पर भी बातचीत हुई, मगर ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम और उनकी उपलब्धता को देखते हुए मुंबई इस विकल्प को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है.

वहीं CSK ने हार्दिक को लेकर अभी अपना रुख साफ नहीं किया है. टीम के सीईओ कासी विश्वनाथ के मुताबिक फ्रेंचाइजी की पहली प्राथमिकता नया हेड कोच तय करना है. इसके बाद ही खिलाड़ियों के ट्रेड और नीलामी को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी. यानी फिलहाल चेन्नई की तरफ से हार्दिक को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं मिला है.

मुंबई और हार्दिक के बीच हुआ क्या?

हार्दिक का मुंबई के साथ सफर भी हाल के वर्षों में आसान नहीं रहा. 2024 में रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंपे जाने के बाद टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और मुंबई उस सीजन में 10वें स्थान पर रही. इसके बाद 2026 में भी टीम नौवें पायदान पर खत्म हुई. कप्तानी के साथ-साथ हार्दिक के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी सवाल उठे. बल्ले और गेंद दोनों से वह लगातार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे.


ये भी पढ़ें: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, 2017 से कितनी बदली? ये 3 खिलाड़ी आज भी हैं टीम में


हार्दिक पंड्या कहां है?

अब हार्दिक बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस और रिकवरी पर काम कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस और मुंबई के फैसले पर सबकी नजर रहेगी. फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि KKR और CSK से जुड़ी चर्चाओं के बावजूद हार्दिक के मुंबई छोड़ने की खबर पर मुहर नहीं लगी है. फैंस को अभी घोषणा का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago