दुनिया

Exercise Shakti-VIII: दक्षिण फ्रांस में भारत-फ्रांस की सेनाओं ने दिखाई युद्ध क्षमता और सामरिक तालमेल

Exercise Shakti-VIII: भारत और फ्रांस के बीच चल रहा साझा सैन्य अभ्यास एक्सरसाइज शक्ति-VIII इस समय दक्षिणी फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कैवलेरी में पूरे जोर-शोर से जारी है.

इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालन क्षमता, सामरिक समन्वय और आपसी विश्वास को और मजबूत करना है.

संयुक्त सैन्य अभ्यास में मिशन-केंद्रित युद्ध कौशल का अभ्यास

भारतीय सेना की ओर से इस अभ्यास में जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व में एक ऑल-आर्म्स टीम हिस्सा ले रही है, जबकि फ्रांस की तरफ से 13वीं फॉरेन लीजन हाफ ब्रिगेड (13e DBLE) भाग ले रही है.

दोनों सेनाएं उप-पारंपरिक अभियानों को ध्यान में रखते हुए मिशन-केंद्रित ड्रिल्स का अभ्यास कर रही हैं.

इन गतिविधियों में सेमी-डेवलप्ड इलाकों में कॉम्बैट शूटिंग, अवरोधों को पार करने की तकनीक, संयुक्त रणनीति योजना और यथार्थपरक युद्ध स्थितियों में प्रशिक्षण शामिल हैं.

नए और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन

कॉम्बैट शूटिंग के दौरान दोनों सेनाओं ने अपने नवीनतम हथियारों का प्रदर्शन किया. भारतीय सेना ने नई पीढ़ी के स्वदेशी हथियारों की विश्वसनीयता, मॉड्युलरिटी और सटीकता को दिखाया, जो विविध सामरिक परिस्थितियों के लिए उपयुक्त हैं.

फ्रांसीसी सेना ने अपने अत्याधुनिक और टिकाऊ हथियार प्रणाली का प्रदर्शन किया, जो सटीकता और बहुउपयोगिता के लिए जानी जाती हैं.

संयुक्त लाइव फायरिंग और सामरिक अभ्यासों में दिखाई गई समन्वय क्षमता दोनों सेनाओं की उच्च युद्ध तैयारी और दक्षता को दर्शाती है.

इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और ड्रोन्स के खिलाफ संयुक्त ट्रेनिंग

इस अभ्यास में इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) की विशेष ट्रेनिंग भी शामिल है, जिसमें दोनों सेनाओं के विशेषज्ञ टीमों ने मिलकर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डोमिनेंस और सुरक्षित संचार प्रणाली पर काम किया.

आधुनिक हवाई खतरों से निपटने के लिए दोनों पक्षों ने काउंटर-यूएएस (C-UAS) तकनीक पर संयुक्त प्रशिक्षण किया, जिसमें दुश्मन ड्रोन्स को निष्क्रिय करने वाली अत्याधुनिक प्रणालियों का प्रदर्शन भी शामिल था.

इसके अलावा, संयुक्त योजना गतिविधियों के तहत मिलिटरी डिसीजन मेकिंग प्रोसेस (MDMP) को अपनाते हुए दोनों सेनाएं मिशन एकीकरण, कमांड प्रतिक्रिया और संचालन समन्वय को और सुदृढ़ बना रही हैं.

यह अभ्यास रणनीतिक तकनीकों, प्रक्रियाओं और बेहतरीन सैन्य अभ्यासों के आदान-प्रदान का एक प्रभावी मंच बन चुका है.

Exercise Shakti-VIII भारत और फ्रांस के बीच मजबूत होते रक्षा सहयोग का प्रमाण है, जो क्षेत्रीय स्थिरता, तकनीकी भागीदारी और साझा सुरक्षा लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराता है.

ये भी पढ़ें- इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था ‘कनिष्क’ बम धमाका, आज 40वीं बरसी पर विदेश मंत्री जयशंकर ने 329 जिंदगियों को दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago