पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कानेरिया. (फाइल फोटो)
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. घटना के बाद दुनिया के अलग-अलग नेताओं ने भारत के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई. भारत ने हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. केंद्र सरकार पूरे एक्शन मोड में दिख रही है. बुधवार (23 अप्रैल) भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करने की घोषणा की. इसके अलावा केंद्र सरकार ने भारत में मौजुद पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करते हुए 48 घंटे में देश छोड़ने की घोषणा की.
इस आतंकी हमले की दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई. वहीं पाकिस्तान के डिप्टी पीएम एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने हमले को लेकर विवादास्पद बयान दिया. इशाक डार ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को फ्रीडम फाइटर (स्वतंत्रता सेनानी) कह दिया. इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उप प्रधानमंत्री इशाक डार पर आतंकवादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कहने के लिए निशाना साधा है.
इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा था, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में हमले करने वाले लोग स्वतंत्रता सेनानी हो सकते हैं.”
कनेरिया ने इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया और कहा कि यह आतंकवादियों को पनाह देने की खुली स्वीकारोक्ति है.
दानिश कनेरिया ने एक्स पर लिखा,
जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री आतंकवादियों को “स्वतंत्रता सेनानी” कहते हैं, तो यह सिर्फ़ अपमान नहीं है – यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद की खुली स्वीकारोक्ति है.
When the Deputy Prime Minister of Pakistan calls terrorists “freedom fighters,” it’s not just a disgrace — it’s an open admission of state-sponsored terrorism. pic.twitter.com/QlS1UDzq20
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) April 24, 2025
इससे पहले, कनेरिया ने इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चुप्पी पर भी सवाल उठाया था और उन पर ‘आतंकवादियों को पनाह देने और पालने-पोसने’ का आरोप लगाया था. पूर्व क्रिकेटर आतंकवाद के प्रति अपने देश की सरकार के रुख के बारे में काफ़ी मुखर रहे हैं और उन्होंने खुले तौर पर उन्हें संरक्षण देने और पनाह देने के लिए आलोचना की है.
कनेरिया ने एक और एक्स पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान की आवाम ने आतंकवाद की वजह से सबसे ज़्यादा नुकसान उठाया है. वे ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो शांति के लिए खड़ा हो, न कि ऐसा जो आतंकवादियों को पनाह दे.
I am not speaking against Pakistan or its people. The Awam of Pakistan have suffered the most at the hands of terrorism. They deserve leadership that stands for peace, not one that shelters terrorists or stays silent when innocents are murdered.
I once wore Pakistan’s jersey… https://t.co/CDf17g0pkz
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) April 24, 2025
कनेरिया ने लिखा,
मैं पाकिस्तान या उसके लोगों के खिलाफ़ नहीं बोल रहा हूं. पाकिस्तान की आवाम ने आतंकवाद की वजह से सबसे ज़्यादा नुकसान उठाया है. वे ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो शांति के लिए खड़ा हो, न कि ऐसा जो आतंकवादियों को पनाह देता हो या जब निर्दोषों की हत्या होती है तो चुप रहता हो. मैंने एक बार पाकिस्तान की जर्सी गर्व से पहनी थी. मैंने क्रिकेट के मैदान पर अपना पसीना और खून बहाया है. लेकिन अंत में मेरे साथ पहलगाम हमले के पीड़ितों से अलग व्यवहार नहीं किया गया – सिर्फ़ हिंदू होने के कारण निशाना बनाया गया. आतंक को सही ठहराने वालों पर शर्म आनी चाहिए. हत्यारों को बचाने वालों पर शर्म आनी चाहिए. मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं. मैं मानवता के साथ खड़ा हूं और मेरा मानना है कि पाकिस्तान के लोग भी ऐसा ही करते हैं. उन्हें गुमराह न करें. बुराई के साथ खड़े न हों.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…