डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. ट्रम्प को अमेरिकी सर्वोच्च अदालत से पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे देने के मामले में (Hush Money Case) बिना शर्त बरी कर दिया गया है. इस फैसले से निर्वाचित राष्ट्रपति को कारावास, जुर्माना या परिवीक्षा पर्यवेक्षण के बिना रिहा किया जा सकता है. ट्रंप अब जेल की सजा या जुर्माने के डर से मुक्त होकर व्हाइट हाउस जा सकेंगे.
ट्रम्प को 30 मई को अपराध करने के इरादे से व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया था.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ट्रम्प (Donald Trump) की ओर से कार्यवाही को रोकने के अनुरोध को खारिज कर दिया गया था, जिससे मैनहट्टन में न्यूयॉर्क राज्य की अदालत में सजा सुनाने का रास्ता खुल गया था. ट्रंप अमेरिका के केवल एक मात्र राष्ट्रपति हैं जिन्हें किसी मामले में दोषी पाया गया था.
ट्रम्प ने पिछले सप्ताह कोर्ट द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद कि यह मामला आगे बढ़ेगा, अपनी सजा को रोकने के लिए अंतिम समय में प्रयास किया था, लेकिन उनकी अपील को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. गुरुवार (9 जनवरी) शाम को ट्रम्प ने मामले को अपमानजनक बताया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए इसे निष्पक्ष निर्णय करार दिया.
ट्रम्प को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर का पेमेंट कर यौन संबंध के बारे में चुप रहने के लिए मजबूर करने के मामले में दोषी करार दिया गया था. ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने इन पेमेंटों को वित्तीय रिकॉर्ड पर कानूनी खर्च के रूप में दिखाया था
ये भी पढ़ें: एलन मस्क के बायोग्राफर ने कहा- “वह पागल हो रहे हैं, अमेरिका को एलन मस्क से बचाएं”
-भारत एक्सप्रेस
रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…
1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…