ताहिर हुसैन. (फाइल फोटो)
आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से अंतरिम जमानत की मांग की है. ताहिर हुसैन के खिलाफ कई मामले हैं, लेकिन उसने यह जमानत IB अधिकारी अंकित शर्मा के मामले में मांगी है, जिसमें उसके खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं.
ताहिर हाल ही में असउद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का सदस्य बने हैं और पार्टी ने उसे मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है.
ताहिर ने कहा है कि उसे अंतरिम जमानत दिया जाए जिससे वह चुनाव लड़ सके. याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस अमित शर्मा के समक्ष आया तो उन्होंने इस मामले से खुद को अलग कर लिया. फिर याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस नीना बंसल कृष्णा के समक्ष आया, लेकिन समय की कमी के कारण उसपर सुनवाई नहीं हो सकी. अब उसकी याचिका पर 13 जनवरी को सुनवाई होगी.
IB अधिकारी की हत्या के मामले में ताहिर से नियमित जमानत याचिका दाखिल कर रखी है और वह हाईकोर्ट के समक्ष अभी लंबित है. उस मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया जा चुका है. ताहिर हुसैन को इस मामले में निचली अदालत ने 3 दिसंबर को जमानत देने से इनकार कर दिया था. यह मामला दयालपुर थाने का है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 33% महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिका, याची को लगाई फटकार
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…