Donald Trump explosive Christmas to ISIS: अमेरिका ने एक बार फिर वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त रुख का संकेत देते हुए नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इस कार्रवाई की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये हमले उनके सीधे आदेश पर किए गए और इसका उद्देश्य उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करना था. ट्रंप ने इस कार्रवाई को आतंकियों के लिए “क्रिसमस का संदेश” बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ कई सटीक और घातक एयर स्ट्राइक की हैं. उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में छिपे आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान अमेरिका की ओर से आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा और निर्णायक कदम है.
ट्रंप ने इन आतंकियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ISIS निर्दोष ईसाइयों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे थे और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहे थे.
उन्होंने आगे ये भी कहा की इस तरह की हिंसा बेहद भयावह है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “मैंने आतंकियों को साफ चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. आज रात वही हुआ.” उन्होंने इस सैन्य अभियान को पूरी तरह सफल बताते हुए अमेरिकी सेना और रक्षा विभाग की जमकर तारीफ की.
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी रक्षा विभाग ने कई परफेक्ट स्ट्राइक को अंजाम दिया, जो केवल अमेरिकी सेना ही कर सकती है. उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की ताकत और प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका कट्टरपंथी आतंकवाद को पनपने की इजाजत नहीं देगा.
इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. AFRICOM के अनुसार, नाइजीरिया के सोकोटो क्षेत्र में आईएसआईएस के खिलाफ की गई यह कार्रवाई नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर की गई थी. इसका उद्देश्य स्थानीय सुरक्षा बलों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन देना था.
ये भी पढें: किलिमंजारो पर रेस्क्यू मिशन बना हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत
-भारत एक्सप्रेस
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…