Donald Trump India Pakistan Claim
Donald Trump India Pakistan Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान तनाव, ईरान और यूरोप से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात इतने गंभीर हो गए थे कि युद्ध परमाणु संघर्ष की ओर बढ़ रहा था. इसके साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका पर हमला हुआ तो उसका कई गुना जवाब दिया जाएगा.
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया था. उनके मुताबिक, इस संघर्ष में 11 विमान मार गिराए गए थे और हालात परमाणु युद्ध तक पहुंचने वाले थे.
ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा था कि उन्होंने 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई. ट्रंप ने आगे कहा कि उनके अनुसार बचाई गई जानों की संख्या इससे भी कहीं ज्यादा हो सकती थी.
यह भी पढ़ें: सीमावर्ती जिलों के SP संग गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक; अवैध घुसपैठ और जाली दस्तावेजों के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
ईरान पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैन्य रूप से पहले ही अपनी बढ़त साबित कर चुका है. उन्होंने दावा किया कि ईरान अब समझौता करना चाहता है, लेकिन यह तय नहीं है कि अमेरिका उसके साथ कोई समझौता करेगा या नहीं. ट्रंप ने कहा, “अगर वे हम पर हमला करेंगे, तो हम उससे कई गुना ज्यादा ताकत से जवाब देंगे. हमने पहले भी ऐसा किया है और आगे भी करेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कुछ कदम अनियंत्रित और खतरनाक हैं, लेकिन अब वह बातचीत की इच्छा जता रहा है.
यूरोप से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि यह फैसला ग्रीनलैंड और ईरान की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य की रणनीति इन क्षेत्रों में विकसित होने वाले हालात के आधार पर तय होगी.
ट्रंप ने स्पेन की आलोचना करते हुए कहा कि पहले दोनों देशों के संबंधों में तनाव था, लेकिन अब स्पेन ने अमेरिका की कई मांगें मान ली हैं. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता, तो दोनों देशों के बीच बातचीत भी मुश्किल हो जाती.
एयर फ़ोर्स वन में बातचीत के दौरान ट्रंप ने अपनी सुरक्षा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार खतरा बना रहता है और उनका नाम दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पत्रकारों से कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो वहां मौजूद लोग भी सुरक्षित नहीं रहेंगे, इसलिए उन्हें कभी अपना पेशा बदलने के बारे में भी सोचना पड़ सकता है.
भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…
जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…
RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…