US Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर स्वीकार किया है कि भारत पर टैरिफ लगाने से दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ गई है. ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर उन्होंने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था और इस कदम से भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव भी आया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी चैनल फॉक्स एंड फ्रेंड्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत रूस से तेल खरीदने वाले हमारे सबसे बड़े ग्राहकों में से एक था. मैंने उन पर 50% टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से खरीदारी कर रहे थे. यह कदम हमारे लिए उतना बड़ा मसला नहीं था जितना यूरोप के लिए था.’
ट्रंप ने इस बातचीत में अपने कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को रोकने का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने सात बड़े युद्ध सुलझाए. ट्रंप ने आगे कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से लेकर कांगो और रवांडा जैसे देशों में दशकों से चले आ रहे संघर्ष को भी मैंने खत्म कराया. 31 साल से चल रहे युद्ध में लाखों लोग मारे गए थे और मैंने उसे सुलझाने में अहम भूमिका निभाई,’
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘सबसे अच्छा दोस्त’ बताया था. बुधवार को दिए एक बयान में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में कोई दिक्कत नहीं आएगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे आने वाले हफ्तों में मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि ‘भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं. दोनों देश जल्द से जल्द व्यापार वार्ता को सफल बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.’
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का हालिया नरम रुख भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा भर सकता है. खासकर तब जब ट्रंप द्वारा भारत के लिए अमेरिकी राजदूत चुने गए सर्जियो गोर ने भी गुरुवार को सीनेट की विदेश संबंध समिति में कहा कि उन्हें भरोसा है कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच टैरिफ विवाद अगले कुछ हफ्तों में सुलझ जाएगा.
सर्जियो गोर के अनुसार, ‘भारत और अमेरिका के बीच बहुत ज्यादा मतभेद नहीं हैं. बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष समझौते की बारीकियों पर चर्चा कर रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: नेपाल की राजनीति में नया ‘चार्म’ बने बालेन शाह, Gen-Z को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- देश को…
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…