दुनिया

धूर्त ट्रंप की खुल गई पोल! पूर्व भारतीय राजदूत ने MAGA मैन के झूठ को किया बेनकाब, आंकड़ों के साथ दिखाया अमेरिका को आईना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के बाद से भारत और USA के रिश्ते अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं. ट्रंप के द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयान दिये जा रहे हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के झूठ को पूर्व भारतीय राजदूत कंवल सिब्बल ने बेनकाब कर दिया है. उन्होंने ट्रंप के द्वारा भारत के साथ व्यापार घाटा को लेकर लगातार की जा रही टिप्पणी को बेबुनियाद और भ्रामक करार दिया है.

पूर्व राजदूत कंवल सिब्बल ने कहा कि अमेरिका खुद को भारत के ट्रेड विक्टम के तौर पर पेश करता है, जबकि ये बात ना सिर्फ झूठ है बल्कि तथ्यात्मक तौर पर गलत है.

चीन के साथ है सबसे ज्यादा व्यापार घाटा

उन्होंने कहा कि अमेरिका का सबसे ज्यादा व्यापार घाटा चीन के साथ है. अमेरिका का चीन के साथ व्यापार घाटा 270 अरब डॉलर का है. वहीं यूरोपीय यूनियन के साथ 161 अरब डॉलर, मैक्सिको के साथ 157 अरब डॉलर, वियतनाम के साथ 113 अरब डॉलर, ताइवान के साथ 67.4 अरब डॉलर, जापान के साथ 62 अरब डॉलर, दक्षिण कोरिया के साथ 60 अरब डॉलर, कनाडा के साथ, 54.8 अरब डॉलर और थाईलैंड के साथ 41.5 अरब डॉलर है.

ट्रंप के झूठ का किया पर्दाफाश

भारत के पूर्व विदेश सचिव ने ट्रंप के द्वारा भारत को लेकर फैलाये जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप कहते हैं कि भारत के साथ ट्रेड करके अमेरिका को भारी व्यापार घाटा हो रहा है. जबकि सच्चाई ये है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा मात्र 41.5 अरब डॉलर का है.

सेवा क्षेत्र में बराबरी पर है व्यापार

कंवल सिब्बल ने आंकड़ों के साथ डोनाल्ड ट्रंप की बोलती बंद कर दी. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सेवा क्षेत्र में व्यापार 83.4 अरब डॉलर का है. जिसमें अमेरिका ने भारत को 41.8 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया. वहीं भारत ने 41.6 अरब डॉलर का सामान अमेरिका भेजा.

रक्षा क्षेत्र में कई गुना बढ़ा व्यापार

पूर्व राजदूत सिब्बल ने रक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार प्रगति को लेकर भी ट्रंप पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, साल 2000 में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में व्यापार लगभग जीरो था. लेकिन 2024 में यह बढ़कर 22 अरब डॉलर तक पहुंच गया. फिर ये रोना धोना क्यों किया जा रहा है.

अमेरिका को भारतीय बाजार में खुली छूट देना खतरनाक

उन्होंने कहा कि भारत ने अपने कुछ टैरिफ को शून्य तक करने की पेशकश की, लेकिन ये सिर्फ कुछ उत्पादों के लिए ही सही है. हमारी अपनी कुछ सीमाएं हैं. जिसे लांघने पर यह भारत के लिए आत्मघाती होगा.

ट्रंप लगातार भारत पर हैं हमलावर

गौरतलब है कि पीएम मोदी के SCO समिट में शामिल होने के बाद से ट्रंप लगातार भारत पर लगाये गए 50 फीसदी टैरिफ को लेकर सफाई देते फिर रहे हैं. इसी के तहत उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाये.

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि, अमेरिका में बैठे कुछ लोगों को लगता है कि हम भारत से बहुत कम व्यापार करते हैं तो फिर भारत पर इतना टैरिफ क्यों लगाया गया है. तो मैं उन्हें बता दूं कि हम भारत से बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं.

ये भी पढ़ें- पीटर नवारो के ब्राह्मण कौन? इंडियन ने निकाली डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ब्रेन में ‘दिमागी कमी’

अमेरिकी सामान पर भारत लगाता है भारी टैरिफ

भारत अमेरिका में भारी मात्रा में अपने सामान को भेजता है. लेकिन अमेरिकी सामान पर वो भारी मात्रा में टैरिफ लगा देता है. जिससे अमेरिकी सामान भारतीय बाजार में बिक नहीं पाते.

ट्रंप ने कहा कि, भारत ये आज से नहीं कर रहा है, बल्कि बहुत सालों से कर रहा है. ये सिर्फ एकतरफा व्यापार है. भारत रूस के साथ रक्षा क्षेत्र में बहुत ज्यादा व्यापार करता है और हमसे बहुत ही कम. इसलिए अमेरिका ने भारत पर ये टैरिफ लगाये हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago