दुनिया

या डील या तबाही! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, जंग से पहले दिया वक्त; जानें कितना समय?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान (Iran) के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त और आक्रामक रुख अपना लिया है. ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी देते हुए परमाणु समझौते (Nuclear Deal) के लिए 10 से 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर ईरान उनकी शर्तें नहीं मानता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ ‘लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक’ (सीमित सैन्य हमला) करने से पीछे नहीं हटेगा. इस ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट (Middle East) में एक बार फिर बड़े युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं.

‘या तो हम डील कर लेंगे या उनके लिए बुरा होगा’

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान को न्यूक्लियर डील के लिए मजबूर करने के लिए शुरुआती ‘लिमिटेड मिलिट्री स्ट्राइक’ पर गंभीरता से विचार कर रहा है. वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा, “हम एक डील करेंगे या किसी न किसी तरह डील करेंगे… या तो हम डील कर लेंगे या उनके लिए बुरा होगा.” उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अगले 10 से 15 दिनों में पता चल जाएगा कि क्या होने वाला है.

क्या है प्लान?

मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर स्ट्राइक को मंजूरी मिलती है, तो शुरुआती तौर पर ईरान के कुछ सैन्य या सरकारी ठिकानों को टारगेट किया जाएगा. अगर ईरान इसके बाद भी परमाणु संवर्धन नहीं रोकता, तो हमलों का दायरा बढ़ाकर ईरानी सरकार के पतन तक ले जाया जा सकता है.

समंदर में उतरा ‘USS गेराल्ड आर. फोर्ड’

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, अमेरिका सिर्फ धमकी नहीं दे रहा है, बल्कि उसकी सेना (पेंटागन) मिडिल ईस्ट में तेजी से अपनी तैनाती बढ़ा रही है. अमेरिका का सबसे घातक एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड (USS Gerald R. Ford) और उसके वॉरशिप इस इलाके के करीब पहुंच रहे हैं. मार्च के मध्य तक अमेरिकी सेना के पूरी तरह से तैनात होने की उम्मीद है.

इजरायल में अमेरिका के पूर्व राजदूत डैनियल बी. शापिरो ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों से ईरान को भारी नुकसान होगा, हालांकि उन्होंने जवाबी कार्रवाई के जोखिमों की भी चेतावनी दी है.

‘हम जहाज गहराई में भेज देंगे’

ट्रंप की इस खुली धमकी के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) ने भी तीखा पलटवार किया है. खामेनेई ने धमकी दी है कि उनकी सेना अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबो सकती है और अमेरिकी सेना को इतनी जोर से मार सकती है कि वह फिर उठ न सके. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “बेशक, एक वॉरशिप खतरनाक होता है, लेकिन उस वॉरशिप से भी ज्यादा खतरनाक वह हथियार है जो उसे समुद्र की गहराई में भेज सकता है.”

ये भी पढ़ें: ‘हम वादा करते हैं..’, नेपाल चुनाव में भारत-चीन की एंट्री! घोषणा पत्र में नाम दर्ज; क्या हैं सियासी मायने?

इन युद्ध जैसी धमकियों के बीच व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों पक्षों में कूटनीतिक बातचीत जारी है, हालांकि अभी भी मुद्दों पर भारी मतभेद है. ईरान का दावा है कि वह परमाणु हथियार नहीं चाहता और उसका यूरेनियम संवर्धन केवल नागरिक (Civilian) उद्देश्यों के लिए है. ट्रंप के पहले कार्यकाल (2015 की डील से हटने) के बाद से ही दोनों देशों के बीच यह तनाव चरम पर है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

19 seconds ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

4 minutes ago

18 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में लौटे सब्यसाची, क्रिस्टी टर्लिंगटन ने खोला शो

Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…

6 minutes ago

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

11 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

1 hour ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

1 hour ago