दुनिया

शांति की उम्मीद या एक और नाकाम कोशिश? Trump-Putin की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें, बैठक से पहले ट्रंप ने रूस को दी धमकी

15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की अहम बैठक होने जा रही है जो पूरी तरह यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित रहेगी. इस बैठक से पहले ट्रंप ने रूस को सख्त चेतावनी दी है कि अगर पुतिन युद्धविराम पर सहमति नहीं जताते है तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में एक और बैठक हो सकती है जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे.

जेलेंस्की की यूरोपीय नेताओं और ट्रंप से बात

इससे पहले जेलेंस्की (Zelensky) ने यूरोपीय नेताओं और ट्रंप से बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करने को तैयार है और पुतिन प्रतिबंधों के असर को लेकर दुनिया को गुमराह कर रहे हैं.

यूरोपीय देशों का जेलेंस्की को समर्थन

बैठक से पहले यूरोपीय देशों ने भी खुलकर जेलेंस्की का समर्थन किया है. जर्मन चांसलर मर्ज़ ने कहा कि युद्धविराम प्राथमिकता है और अगर रूस तैयार नहीं होता तो उस पर दबाव बढ़ाना होगा. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी यूक्रेन को लगातार समर्थन देने का वादा किया और ट्रंप को बातचीत की पहल के लिए धन्यवाद कहा.

युद्धविराम की शर्तें अभी भी साफ नहीं

हालांकि युद्धविराम की शर्तें अभी भी साफ नहीं हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन युद्धविराम के बदले कुछ क्षेत्रों की मांग कर सकते हैं जबकि जेलेंस्की ने साफ कहा है कि यूक्रेन की एक इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी. फिलहाल रूस ने यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा कर रखा है.

इससे पहले भी हो चुकी है शांति

इससे पहले भी अंकारा और जेद्दा में शांति वार्ता की कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया. अब सबकी निगाहें ट्रंप-पुतिन (Trump-Putin) की इस बैठक पर टिकी हैं. देखना होगा कि क्या यह मुलाकात युद्धविराम की दिशा में कोई ठोस कदम साबित होती है या फिर एक और कोशिश नाकाम हो जाती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

25 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago