Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज यानी गुरुवार (14 अगस्त) सुबह से बारिश शुरू हो गई. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. कई इलाकों में दिन में रात जैसा अंधेरा छाया हुआ है. लगातार होती बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड’अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में झमाझम बारिश हुई.
IMD के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण मंगलवार को कई उड़ानें देरी से और रद्द हुईं.
आईएमडी ने कहा, “अपडेट किया गया नाउकास्ट मैप अगले तीन घंटों के दौरान मुख्य रूप से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश का दौर दिखा रहा है.” मौसम विभाग ने सुबह 6 बजे के करीब अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
ये भी पढ़ें: Independence Day पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, बंद रहेंगी ये सड़कें, सुबह 6 बजे से होगा डायवर्जन लागू
उत्तर प्रदेश के लिए, मौसम विभाग ने कई उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा और महाराजगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गुरुवार को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है; 15 अगस्त से बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है.
आईएमडी ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. देश भर में, मानसून की सक्रियता तेज हो गई है, जिसके कारण आईएमडी ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू और कश्मीर और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश या बिजली गिरने की चेतावनी दी है. साथ ही, जम्मू-कश्मीर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…