दुनिया

दुश्मन से दोस्ती का हाथ? दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग उन से भी कर सकते हैं मुलाकात

Trump South Korea Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) व्यापार मंत्रियों की बैठक के लिए अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात संभव है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिकी सरकार की टैरिफ नीतियों को लेकर दुनियाभर के देश चिंता में हैं. वहीं, इसका वैश्विक व्यापार पर भी असर देखा जा रहा है.

अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने दी जानकारी

अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि एपेक के दौरान द्विपक्षीय बैठक के बारे में गंभीर चर्चा हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनी है.

अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में ग्योंगजू शहर में होने वाले इस शिखर सम्मेलन को ट्रंप के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का एक अहम अवसर माना जा रहा है.

पिछले महीने जिनपिंग ने ट्रंप को दिया था न्योता

पिछले महीने एक फोन कॉल में जिनपिंग ने ट्रंप और उनकी पत्नी को चीन आने का निमंत्रण दिया था. इस निमंत्रण का अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी स्वागत किया था, हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हुई है.

ट्रंप प्रशासन देख रहा आर्थिक दृष्टिकोण

अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन इसे अमेरिका में अधिक आर्थिक निवेश हासिल करने के अवसर के रूप में भी देख रहा है. ट्रंप की सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्राओं सहित हालिया विदेश यात्राओं का मुख्य केंद्र यही रहा है.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सीएनएन को बताया,

दक्षिण कोरिया की यात्रा पर चर्चा हो रही है. यह यात्रा आर्थिक सहयोग पर केंद्रित होगी.

अधिकारी ने बताया कि अन्य लक्ष्यों में व्यापार, रक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग पर चर्चा पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है.

किम जोंग से भी मिल सकते हैं ट्रंप

इस क्षेत्र में ट्रंप की मौजूदगी उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक बार फिर बातचीत करने की स्थिति में ला सकती है, हालांकि किम इसमें शामिल होंगे या नहीं, यह अभी भी सवाल है.

शी जिनपिंग के साथ भी कर सकते हैं बैठक

अधिकारियों का कहना है कि शी जिनपिंग के साथ संभावित बैठक के आयोजन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने पिछले हफ्ते ट्रंप के साथ बैठक के दौरान उन्हें एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि यह आयोजन ट्रंप को किम से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है.

शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह किम से मिलने के इच्छुक हैं.

किम मुझसे मिलना चाहते हैं- ट्रंप

उत्तर कोरियाई नेता के बारे में ट्रंप ने दावा किया कि मैं ऐसा करूंगा और हम बातचीत करेंगे. वह मुझसे मिलना चाहेंगे. हम उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं और हम संबंधों को बेहतर बनाएंगे.

गौरतलब है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति की दक्षिण कोरिया की अपेक्षित यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब शी जिनपिंग और किम दोनों के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हैं. शी जिनपिंग ने इस हफ्ते बीजिंग में किम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी.

ये भी पढ़ें- अमेरिका अब नहीं रहा सुपर पावर! अमेरिकी वरिष्ठ पत्रकार ने ट्रंप की विदेश नीति पर उठाये सवाल, कहा- ट्रंप की वजह से भारत गया चीन के करीब

टैरिफ को लेकर चीन-अमेरिका आमने सामने

जिनपिंग के साथ संभावित बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब वाशिंगटन और बीजिंग ट्रंप के टैरिफ को लेकर आमने-सामने हैं. अमेरिका और चीन के अधिकारी एक व्यापार समझौते पर कई वार्ताओं में शामिल रहे हैं, जिसमें यूरोप में दोनों देशों के शीर्ष आर्थिक सलाहकारों के साथ दो आमने-सामने की बैठकें भी शामिल हैं.

ट्रंप ने अप्रैल में चीन के आयात पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. टैरिफ पिछले महीने लागू होने वाले थे. लेकिन, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके नवंबर तक बढ़ी हुई टैरिफ पर रोक लगा दी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘फ्री कश्मीर से लेकर फ्री शरजील तक…!’ Jamia में देशविरोधी नारों के पीछे कौन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग…

11 minutes ago

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

45 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

45 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

1 hour ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago