देश

GST Rate Cut: त्योहारों से पहले सस्ते होंगे वाहन, GST कटौती से ऑटो सेक्टर में आएगी रफ्तार, बढ़ेगी बिक्री

GST Rate Cut: आगामी त्योहारों के सीजन में ऑटोमोबाइल की बिक्री में तेजी आने की संभावना है, और इसके पीछे मुख्य वजह है सरकार द्वारा कुछ ऑटोमोबाइल कैटेगरी पर जीएसटी दर में कमी.

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न सिर्फ ग्राहकों को राहत मिलेगी, बल्कि ऑटो सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी, जो कि देश की अर्थव्यवस्था की धड़कन है.

बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने बताया कि महामारी के बाद दोपहिया वाहन सेगमेंट कभी पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाया. खासकर कम पावर वाली मोटरसाइकिलों में यह कटौती बिक्री को बढ़ावा देगी. उन्होंने कहा, “इस कदम से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जरूरी गति आएगी और खपत बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी मजबूत होगी.”

सस्ते होंगे वाहन, बढ़ेगा उत्सव खरीदारी का जोश

महाराष्ट्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के डायरेक्टर जनरल प्रशांत गिरबने के मुताबिक, नई GST दरें लागू होने के बाद वाहनों की कीमत में 7-10% तक की कमी आएगी. इससे एंट्री-लेवल और कमर्शियल सेगमेंट में मांग बढ़ने की उम्मीद है. इसके साथ ही ऑटो निर्माता त्योहारों के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा बचत का लाभ पहुंचाने की योजना में हैं.

जहां हाई-एंड कार और मोटरसाइकिलें 40% टैक्स स्लैब में आ गई हैं, वहीं छोटे वाहन और बाइक को 28% से घटाकर 18% स्लैब में लाने का कदम खास तौर पर आम ग्राहकों के लिए उठाया गया है. यह रणनीति बेसिक लेवल की मांग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ऑटो पार्ट्स और ईवी सेक्टर में भी राहत

टाटा मोटर्स के इंडायरेक्ट टैक्स हेड राजेश शुक्ला ने बताया कि ऑटो पार्ट्स पर भी 18% जीएसटी लागू होगी, जिससे कार कंपनियों और पार्ट्स निर्माताओं के लिए क्लासिफिकेशन विवाद सुलझ जाएंगे. महिंद्रा ग्रुप के सीईओ अनिश शाह ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को 5% स्लैब में रखना सकारात्मक कदम है, जिससे क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा.

अशोक लेलैंड के एमडी शेनू अग्रवाल के मुताबिक, जीएसटी कटौती से हाल ही में लगाए गए अमेरिकी टैरिफ का असर कम होगा. साथ ही, कमर्शियल व्हीकल्स पर राहत मिलने से माल ढुलाई की लागत घटेगी और बस व ट्रक सेगमेंट में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- GST 2.0: मध्यम वर्ग को मिला बड़ा तोहफा, दो कर स्लैब में सिमटा टैक्स ढांचा

नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी

फेडरेशन ऑफ चाकन इंडस्ट्रीज के सचिव दिलीप बटवाल ने बताया कि नई टैक्स दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी, जो त्योहारों के समय से पहले ग्राहकों और उद्योग दोनों के लिए फायदे का समय है.

बता दें कि GST में बदलाव ने ऑटो उद्योग को नई ऊर्जा दी है. छोटे वाहन, बाइक और ईवी में सस्ती दरें ग्राहकों को आकर्षित करेंगी, वहीं बड़े वाहन पर हाई टैक्स उद्योग को संतुलित रखेगा. ऑटो पार्ट्स और कमर्शियल व्हीकल्स में राहत से उद्योग की स्थिरता और बिक्री में सुधार की संभावना बढ़ रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago