अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपना सख्त रुख दिखाया है. मंगलवार को एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बेहद निराश हैं. ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि उनकी सरकार रूस में हो रही मौतों को रोकने के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी.
ट्रंप (Donald Trump) ने यह बयान स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में दिया जहां उन्होंने कहा,
“मैं पुतिन से बहुत निराश हूं और हम जल्द कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोगों की जान बचे.”
इससे पहले अगस्त में उन्होंने अलास्का में पुतिन से शिखर वार्ता की थी. इसके बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और NATO नेताओं से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि पहले जेलेंस्की और पुतिन की द्विपक्षीय बैठक होगी और फिर वे खुद भी त्रिपक्षीय बातचीत में शामिल होंगे. लेकिन जेलेंस्की का कहना है कि रूस इस मुलाकात को लगातार टाल रहा है जबकि रूस का कहना है कि एजेंडा अभी तैयार नहीं है.
इसी बीच चीन के मिलिट्री परेड के मौके पर ट्रंप (Donald Trump) ने एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुतिन, किम जोंग उन (Kim Jong Un) और शी जिनपिंग (Xi Jinping) मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“राष्ट्रपति शी और चीन की जनता को मेरी शुभकामनाएं. कृपया मेरी गर्मजोशी भरी बधाई पुतिन और किम जोंग उन को भी दें, क्योंकि आप सब मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश कर रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर : जीविका दीदियों ने पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की
ट्रंप के इन बयानों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मच गई है. जहां एक तरफ वे रूस से नाराज़गी जता रहे हैं वहीं दूसरी ओर चीन और उत्तर कोरिया पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं. अब देखना होगा कि अमेरिका इस दिशा में क्या कदम उठाता है और वैश्विक स्तर पर इसका क्या असर पड़ता है?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…