देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बरसे बादल, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट, यूपी-बिहार में बारिश से राहत

Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राजधानी को तर-बतर कर दिया है. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव और यमुना का बढ़ता जलस्तर अब चिंता भी बढ़ा रहा है.

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई जगह झमाझम बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज

बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. बीते दो दिनों से हुई भारी बारिश ने नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की सड़कों को तालाब बना दिया है. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. अगर आज भी तेज बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

यूपी-बिहार में कब बरसेंगे बादल?

उत्तर प्रदेश में बारिश ने मौसम को सुहावना जरूर बनाया है, लेकिन फिलहाल प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 सितंबर तक यूपी में सामान्य से हल्की बारिश ही होगी. हालांकि आज आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर में बारिश के आसार बने हुए हैं.

बिहार में भी आसमान में बादलों का डेरा है. खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. हालांकि यहां भी 10 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना कम ही है.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुआ बोतलबंद पानी बेचने का चलन, कैसे बन गया अरबों का कारोबार?

पहाड़ों पर आफत बन रही बारिश

हिमाचल प्रदेश में लगातार बरस रहे बादल अब मुसीबत का सबब बन गए हैं. कई जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं, जिससे आम लोगों की ज़िंदगी पर असर पड़ रहा है. स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर

जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं ऊना और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बढ़ते खतरे को देखते हुए शिमला प्रशासन ने बुधवार को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर और नर्सिंग कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago