दुनिया

एलन मस्क ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले शख्स बने, 10 साल में 34 गुना बढ़ा नेटवर्थ

टेस्ला, स्पेस एक्स और एक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है. 500 अरब डॉलर की कुल संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं. फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति बुधवार (1 अक्टूबर) को 500 अरब डॉलर (₹44.33 लाख करोड़) तक पहुंच गई.

बुधवार को कंपनी टेस्ला (Tesla) के शेयरों में 3.31% का उछाल आया, जिससे एलन मस्क की कुल संपत्ति में यह बढ़ोतरी देखी गई. पिछले 10 सालों में उनकी संपत्ति 34 गुना बढ़ी है. 2016 में मस्क का नेटवर्थ 10.7 अरब डॉलर था, जो 2025 में 500 अरब डॉलर को छू गया. टेस्ला के शेयर 459.49 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुए. हालांकि, थोड़े समय के बाद, उनकी कुल संपत्ति फिर से 500 अरब डॉलर से थोड़ा नीचे आ गई.

1 साल में 83.65% बढ़े टेस्ला के शेयर के दाम

टेस्ला का मार्केट कैप लगभग 1.44 ट्रिलियन डॉलर (₹127 लाख करोड़) है. इसके शेयर की कीमत 459.46 डॉलर है. पिछले 1 साल में टेस्ला के शेयर ने 78% का रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर में 62% की वृद्धि हुई है. टेस्ला ने हाल ही में भारत में एंट्री करते हुए मुंबई और दिल्ली में अपना शोरूम खोला है.

12 साल की उम्र में वीडियो गेम बना कर बेचा

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ हैं. मस्क ने 10 साल की उम्र में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में ही ‘ब्लास्टर’ नामक एक वीडियो गेम बनाया. एक स्थानीय पत्रिका ने इसे उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा. इसे मस्क की पहली ‘बिजनेस उपलब्धि’ माना जा सकता है.

1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी ज़िप-2 की स्थापना की. कॉम्पैक ने 1999 में इस कंपनी का 307 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया. इस सौदे से मस्क को कंपनी में अपनी 7% हिस्सेदारी के लिए 22 मिलियन डॉलर मिले. यहीं से एलन मस्क के व्यावसायिक सफर की असली शुरुआत हुई.

ebay ने PayPal को खरीदा

एलन मस्क ने 1999 में पेपाल (PayPal) की स्थापना की थी. ईबे (ebay) ने 2002 में इसे 1.5 बिलियन डॉलर में अधिग्रहित कर लिया. इस सौदे से मस्क ने 180 मिलियन डॉलर कमाए. इसके तुरंत बाद, मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की. इस कंपनी के माध्यम से मस्क मंगल ग्रह पर एक कॉलोनी स्थापित करना चाहते हैं और इंसानों को एक  प्रजाति बनाना चाहते हैं.

मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाईं

टेस्ला: टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टार्पेनिंग ने की थी. एलन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और उन्होंने फरवरी 2004 में टेस्ला में एक बड़ा निवेश किया था. इसके बाद, मस्क टेस्ला के अध्यक्ष और फिर सीईओ बने. टेस्ला का लक्ष्य इलेक्ट्रिक कारों को आम लोगों तक पहुँचाना और स्थायी ऊर्जा को बढ़ावा देना था.

स्पेसएक्स: स्पेसएक्स की स्थापना एलन मस्क ने मार्च 2002 में की थी. उनका सपना स्पेस लॉन्चिंग की लागत कम करना और मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाना था. स्पेसएक्स ने 2008 में अपना पहला सफल रॉकेट (फाल्कन 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका ड्रैगन कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया.

न्यूरालिंक: न्यूरालिंक की स्थापना एलन मस्क ने 2016 में की थी. कंपनी का उद्देश्य ब्रेन-मशीन इंटरफ़ेस तकनीक विकसित करना है जो मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़े. न्यूरालिंक का लक्ष्य भविष्य में तंत्रिका संबंधी बीमारियों का इलाज करना और मनुष्यों को AI के साथ बेहतर ढंग से जोड़ना है.

इसके अलावा एलन मस्क ने 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को भी 44 अरब डॉलर (लगभग 3.5 लाख करोड़) में खरीद लिया है, जिसका नाम बदलकर अब एक्स कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें: कुख्यात मिंग के परिवार के 16 सदस्यों को चीन ने दी फांसी की सजा, म्यांमार में ड्रग्स, जुए और वेश्यावृत्ति का चलाता था नेटवर्क


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सर्वार्थ सिद्धि और विश्कुम्भ योग का अद्भुत संगम, जानें आज का पूरा पंचांग और राहुकाल

17 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10:50 बजे तक…

19 minutes ago

‘मेष, सिंह और तुला राशि वालों की आएगी मौज!’ कुंभ को बड़ा झटका, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

17 सितंबर 2026 को अनुराधा नक्षत्र और विश्कुम्भ योग के प्रभाव से कई राशियों के…

29 minutes ago

एआई क्रांति पर धनवर्षा! 2026 में 49.5% बढ़ेगा ग्लोबल खर्च, 2.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा बजट

Global AI Spending: गार्टनर की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)…

8 hours ago

UCC के खिलाफ क्यों खड़ी है देश की सबसे पुरानी पार्टी? कांग्रेस ने दिए 4 बड़े तर्क

समान नागरिक संहिता (UCC) पर कांग्रेस का विरोध क्यों है? 21वें विधि आयोग की रिपोर्ट…

9 hours ago

Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

New UPI Guidelines: वित्त मंत्रालय ने नए यूपीआई फ्रेमवर्क पर स्थिति साफ करते हुए कहा…

9 hours ago