दुनिया

Elon Musk की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज शुरू करने के लिए मिला लाइसेंस

Elon Musk’s Company Starlink: एलन मस्क के नेतृत्व वाली सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज कंपनी स्टारलिंक को भारत में कमर्शियल सर्विसेज शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल गया है. कंपनी इस साल के आखिरी या अगले वर्ष की शुरुआत में देश में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर सकती है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अमेरिकी कंपनी को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) परमिट जारी कर दिया है.

आने वाले दिनों में स्टारलिंक को ट्रायल स्पेक्ट्रम भी जारी किया जाएगा, क्योंकि कंपनी ने लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) की सभी सुरक्षा अनुपालन आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है.

देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज सेवाएं प्रदान करने के लिए स्टारलिंक अब यूटेलसैट के वनवेब और जियो-एसईएस के बाद जीएमपीसीएस परमिट पाने वाली तीसरी सैटकॉम कंपनी है.

स्टारलिंक को अब इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (आईएन-स्पेस) से मंजूरी की आवश्यकता है और सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सर्विस स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने से पहले ही कंपनी ने इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं.

स्टारलिंक द्वारा सैटकॉम ऑपरेटरों के लिए नए राष्ट्रीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने पर सहमति जताए जाने के बाद डीओटी की ओर से प्रारंभिक मंजूरी दी गई थी.

अप्रैल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश में कंपनी की निवेश योजनाओं पर चर्चा करने के लिए स्टारलिंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

बैठक के बाद गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया, “स्टारलिंक के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें उपाध्यक्ष चाड गिब्स और वरिष्ठ निदेशक रयान गुडनाइट शामिल थे. बैठक में स्टारलिंक के अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, उनकी मौजूदा साझेदारियों और भारत में भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई.”

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि भारत को खासकर ग्रामीण इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट की जरूरत है.

स्टारलिंक, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सहायक कंपनी है. स्टारलिंक पूरी दुनिया में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क इस साल के अंत में भारत आ सकते हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…

3 hours ago

इकोनॉमी ईयर एंडर 2026: किन 5 मोर्चों पर पीएम मोदी की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक कामयाबी

वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…

3 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना

मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…

3 hours ago

‘किराए के मकान से अपने पक्के घर तक का सफर…’ वाराणसी के पीएम आवास लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…

3 hours ago