केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए GE (NW), NOFRA, मुंबई में तैनात एक जूनियर इंजीनियर (JE) को ₹4.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत फर्म के लंबित बिलों को पास करने के एवज में मांगी गई थी.
CBI ने इस मामले में 5 जून 2025 को एक लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जूनियर इंजीनियर ने उसके फर्म के लंबित भुगतान को पास करने के लिए ₹5.5 लाख की रिश्वत की मांग की थी. बाद में बातचीत के बाद यह रकम ₹4.5 लाख तय हुई.
CBI ने इस शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और आरोपी को 05 जून को रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को 6 जून 2025 को माननीय विशेष न्यायाधीश, मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 09 जून 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
CBI ने इस गिरफ्तारी के बाद मुंबई और उत्तराखंड के रुड़की स्थित आरोपी के घर और कार्यालय परिसरों पर भी तलाशी अभियान चलाया है. CBI के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…