जॉन बोल्टन के घर FBI का छापा
Donald Trump India Tariff Policy: जब अमेरिका का कोई राष्ट्रपति अपनी ही नीति को लेकर चारों खाने चित्त हो जाए, तो उसके आलोचकों का मुंह खोलना स्वाभाविक है. लेकिन अगर वो आलोचक कोई ऐसा शख्स हो जो पहले उसी राष्ट्रपति के दाहिने हाथ जैसा रहा हो, तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है. अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने ही पूर्व सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के बीच चल रही तनातनी अब एक नए मुकाम पर पहुंच गई है. भारत पर लगाए गए टैरिफ की आलोचना करना बोल्टन को इतना महंगा पड़ा कि उनके घर FBI ने छापा मार दिया. अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह बदले की कार्रवााई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार और अब उनके कट्टर आलोचक जॉन बोल्टन (Donald Trump NSA John Bolton) के घर FBI ने छापा मारा है. यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई जब बोल्टन ने ट्रंप की भारत के साथ संबंधों की नीति और दंडात्मक टैरिफ लगाने के तरीके की आलोचना की थी.
समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई गोपनीय दस्तावेजों के प्रबंधन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई. हालांकि ट्रंप के पूर्व सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को न तो हिरासत में लिया गया और न ही अब तक उन पर कोई आरोप लगाया गया है.
ट्रंप प्रशासन (Donald Trump administration) की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन FBI के निदेशक काश पटेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, FBI एजेंट मिशन पर हैं. यह ट्वीट छापे की शुरुआत के कुछ समय बाद किया गया था.
बोल्टन ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को उनकी टैरिफ पॉलिसी (Donald Trump India Tariff Policy) को लेकर ‘सनकी राष्ट्रपति’ बताते हुए आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि अमेरिका-भारत संबंध इस समय बहुत बुरी स्थिति में हैं. उन्होंने कहा था कि ट्रंप का टैरिफ भारत को चीन और रूस के करीब ला देगा. भारत को अकेला छोड़कर अमेरिका ने डर पैदा कर दिया है.
ये भी पढ़ें: केरल में बढ़ रही है बीजेपी की ताकत! अमित शाह ने कहा- केरल की जनता बदलाव चाहती है
पिछली अमेरिकी सरकारें एशिया में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर काम करती रही हैं, लेकिन बोल्टन का कहना है कि ट्रंप की टैरिफ धमकियां भारत को चीन और रूस के और अधिक करीब धकेल देंगी. उन्होंने कहा कि भारत को अकेला छोड़कर, उस पर दंडात्मक कार्रवाई करने से यह संदेश जाता है कि अमेरिका ने भारत का साथ छोड़ दिया है. मुझे डर है कि इस वजह से भारत और ज्यादा रूस और चीन की ओर झुक सकता है.
बता दें कि ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था. इतना ही नहीं, रूस से तेल खरीद जारी रखने के चलते ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ भी लगा दिया. अमेरिका का कहना है कि ये तेल व्यापार रूस को यूक्रेन युद्ध में सहारा दे रहा है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने इस कदम के पक्ष में बयान देते रहे हैं.
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…