देश

हम राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं पैसा, उसका ज्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न मेट्रो रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समय में कोलकाता आया हूं जब दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. कोलकाता नए रंग में, नई रौनक के साथ सज रहा है. आस्था और आनंद के पर्व के साथ जब विकास का पर्व भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है. यहां से कुछ ही दूरी पर मुझे कोलकाता मेट्रो और हाइवे से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है.

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी, क्योंकि भाजपा मानती है, भाजपा की श्रद्धा है कि जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा. उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद दी है. बंगाल में नेशनल हाइवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अपने 10 साल में दिया था, उससे 3 गुना से ज्यादा पैसा हमारी भारत सरकार ने बंगाल को दिया है. रेलवे के लिए भी बंगाल का बजट पहले की तुलना में तीन गुना बढ़ाया गया है.

गरीब कल्याण योजनाओं में बंगाल पिछड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है. चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम राज्य सरकार को सीधे भेजते हैं, उसका ज्यादातर हिस्सा यहां लूट लिया जाता है. वो पैसा टीएमसी काडर पर खर्च होता है, इसलिए गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पिछड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले पड़ोस में असम और त्रिपुरा के भी यही हाल थे, लेकिन जबसे असम और त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनी है, गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां जनता को मिलने लगा है. आज इन राज्यों में हर घर जल का काम तेजी से चल रहा है. आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हर गरीब को मिल रहा है. गरीबों के पक्के घर बन रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को एक नई शुरुआत और परिवर्तनकारी बदलाव की सख्त जरूरत है. आजादी के बाद से राज्य ने लंबे समय तक कांग्रेस और बाद में वामपंथी शासन का अनुभव किया है. 15 साल पहले, पश्चिम बंगाल के लोगों ने बदलाव की मांग की थी और मां, माटी, मानुष के नारे पर भरोसा जताया था. हालांकि, तब से स्थिति काफी बिगड़ गई है. भर्ती घोटाले ने राज्य के युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है. भ्रष्टाचार और अराजकता तृणमूल कांग्रेस के शासन की पहचान बन गए हैं. यह स्पष्ट है कि जब तक तृणमूल कांग्रेस सत्ता में रहेगी, पश्चिम बंगाल की प्रगति और विकास अवरुद्ध रहेगा.

मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में भी जनता तक सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां भी भाजपा सरकार होनी चाहिए. ये अब तय है कि टीएमसी जाएगी, भाजपा आएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती का 125वां है. भाजपा का तो जन्म ही डॉ. मुखर्जी के आशीर्वाद से हुआ है. वे भारत के औद्योगिक विकास के जनक रहे हैं. दुर्भाग्य से कांग्रेस ने उन्हें कभी इसका श्रेय नहीं दिया. देश के पहले उद्योग मंत्री के रूप में भारत की पहली इंडस्ट्री पॉलिसी उन्होंने ही बनाई थी. उनकी नीतियों में बंगाल की इस धरती की कुशलता थी, यहां का अनुभव था. अगर हम उस नीति पर चले होते, तो देश की तस्वीर कुछ और होती.

पाकिस्तान स्थित आतंकियों पर सटीक कार्रवाई

हमें गर्व है कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सैनिक हैं, हम मां भारती के सेवक हैं. जो सपने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखे थे, उनके लिए एक सैनिक की तरह हम अपना जीवन खपा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, वो सिद्ध करके दिखाती है. इसका ताजा प्रमाण अभी हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है. हमारी सेना ने सीमापार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया. हमारी सेनाओं ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है.


ये भी पढ़े: ‘भारत ग्लोबल साउथ का नेता है,’ यूक्रेनी दूत ने रूस के साथ युद्ध में मानवीय सहायता के लिए पीएम मोदी का जताया आभार


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

8 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

10 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

22 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

24 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

1 hour ago