Alexander Stubb India Visit: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद हो रहा है. राष्ट्रपति स्टब का पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है.
नई दिल्ली पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर विदेश मामलों के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्वागत किया. फिनलैंड के राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत में आपका हार्दिक स्वागत है. फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब नई दिल्ली पहुंचे हैं. राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर किया गया. एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.”
राष्ट्रपति स्टब 7 मार्च तक भारत में रहेंगे और उनके साथ एक हाई-लेवल डेलीगेशन भी है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख बिजनेस लीडर शामिल हैं.
अपनी यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली में 5 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले रायसीना डायलॉग के 11वें एडिशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे.
एमईए के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब कई सेक्टर में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा करेंगे. इसके अलावा, वे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग भी शामिल है. पीएम मोदी राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में एक लंच भी आयोजित करेंगे.
अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति स्टब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे.
दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई जाएंगे, जहां वे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे. मुंबई में वे भारतीय व्यापार नेताओं से संवाद करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा, वे मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें- ये क्या… खाड़ी क्षेत्र से अब हिंद महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका टकराव की आग, श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर हमला
एमईए ने बताया कि भारत और फिनलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित मैत्रीपूर्ण और बहुपक्षीय संबंध हैं. फिनलैंड को यूरोपियन यूनियन और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, “राष्ट्रपति स्टब का यह दौरा फरवरी 2026 में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो के ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के लिए भारत दौरे के बाद यह दर्शाता है कि दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने व लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्ध हैं.”
IANS के इनपुट पर आधारित
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…