Bharat Express DD Free Dish

ये क्‍या… खाड़ी क्षेत्र से अब हिंद महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका टकराव की आग, श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर हमला

US Iran War: श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है. दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं. आज अमेरिका-ईरान जंग का पांचवां दिन है, और श्रीलंका की नौसेना का कहना है कि उन्‍हें हमलावर के बारे में नहीं पता है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Submarine Attack On Iranian Warship: अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज पांचवां दिन है. इसी बीच हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है. श्रीलंका की नौसेना ने बयान जारी कर हमले के बारे में बताया. श्रीलंकाई नेवी ने कहा- युद्धपोत से आग-धुआं निकलते देख हमने तत्‍काल मदद पहुंचाई.

श्रीलंकाई नेवी के प्रवक्ता के मुताबिक ईरान के युद्धपोत से पहले डिस्ट्रेस कॉल मिला था. इसके बाद पनडुब्बी का हमला हुआ. समुद्र में युद्धपोत बुरी तरह प्रभावित हो गया. उस पर सवार काफी लोग घायल हुए हैं. कुछ लोग लापता भी हैं. शुरू में नेवी ने 101 लापता और 78 घायल बताए थे. हालांकि, बाद में कहा गया कि सही स्थिति की जानकारी फिर से दी जाएगी.

हमला किसने किया, ये नहीं पता

श्रीलंकाई नेवी की ओर से कहा जा रहा है कि उन्‍हें नहीं पता कि ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किसने किया. हालांकि, हमले का पता चलने पर श्रीलंका नेवी ने फौरन सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया. घायल लोगों को समुद्र से निकाला गया. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.

हमले के बाद समुद्र से शव मिले

श्रीलंकाई नेवी को सर्च ऑपरेशन के दौरान समुद्र से कुछ शव मिले हैं. ये शव जहाज के क्रू मेंबर्स के हो सकते हैं. मृतकों की सही संख्या अभी नहीं बताई गई है. शवों की पहचान का काम चल रहा है. नेवी के अधिकारी लगातार समुद्र में तलाशी ले रहे हैं. हवाई जहाज और नौकाएं भी मदद में लगी हैं. लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

यह हमला समुद्री क्षेत्र में हुई बड़ी घटना है. श्रीलंका के अधिकारियों ने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अभी तक हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है. लेकिन बचाव-कार्य जारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके.

Israel Iran Conflict: PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात, खाड़ी देशों पर हुए हमलों की निंदा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read