सांकेतिक तस्वीर.
मेक्सिको (Mexico) के राज्य गुआनजुआटो में जश्न मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. इस हमले में मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है. बताया जा रहा है कि गुआनजुआटो में लोग बीती शाम को जश्न में डूबे थे, तभी असलहों से लैस लोगों ने वहां पर पहुंचकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया.
यह वारदात बुधवार रात को हुई. उस समय लोग कम्युनिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में डांस करने और शराब पीने के लिए एकत्र हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वारदात से ठीक पहले लाइव बैंड की धुन पर लोग नाचते नजर आ रहे हैं. इरापुआटो के एक स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सर्वेंट्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की है कि 12 लोग इस घटना में मारे गए हैं, जबकि 20 घायलों का इलाज चल रहा है.
मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द न्याय का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, “जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले की जांच चल रही है. फेडरल एंड स्टेट सिक्योरिटी फोर्सेज हमलावरों की पहचान में जुटी है.
मेक्सिको सिटी (Mexico) के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआटो राज्य हाल के वर्षों में मेक्सिको के सबसे हिंसक इलाकों में से एक बन गया है. अपराधी गिरोह ड्रग्स, वसूली नेटवर्क और अन्य अवैध कारोबारों पर कंट्रोल हासिल करने के लिए जानलेवा गैंगवार जारी है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में इस साल जनवरी से मई के बीच 1,435 हत्याओं के मामले दर्ज किए गए है. यह किसी भी अन्य मेक्सिकन राज्य में हुई ऐसी वारदातों से दोगुनी से भी अधिक है. स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस के अनुसार, इरापुआटो की यह घटना गुआनाजुआटो में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में पांच लोगों की हत्या के ठीक एक दिन बाद हुई है.
यह भी पढ़ें- इजरायल के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा हूती समूह, अल-बुखैती ने किया ऐलान
पिछले महीने भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी. उस समय सैन बार्टोलो डे बेरियोस शहर में एक कैथोलिक चर्च के कार्यक्रम में बंदूकधारियों ने हमला किया था. उस घटना में सात लोग मारे गए थे. अधिकारियों ने अभी तक संदिग्धों का नाम नहीं बताया है. यह पुष्टि भी नहीं की गई है कि इरापुआटो में हाल ही में हुई हिंसा के पीछे कौन सा आपराधिक संगठन हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…