दुनिया

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) में हुए सनसनीखेज हमले को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और इजरायली खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह बात सामने आई है कि ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) की साजिश सिर्फ कॉकपिट में हिंसा तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह इस बोइंग 737 विमान को तेल अवीव की किसी ऊंची इमारत या बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करना चाहता था.

क्या थी ओमानी को-पायलट की खतरनाक प्लानिंग? (Hamam al-Hammami Flydubai inciden)

इटली के प्रतिष्ठित अखबार ‘कोरिएरे डेला सेरा’ और इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 वर्षीय को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने खास तौर पर फ्लाईदुबई एयरलाइन को इसलिए चुना था क्योंकि यह एयरलाइन इजरायल के लिए उड़ानें संचालित करती है.

उसका प्लान विमान को हाइजैक कर तेल अवीव ले जाने और वहां की इमारतों या अन्य विमानों से टकराने (Flydubai co-pilot Tel Aviv attack) का था ताकि सुरक्षा बलों को प्रतिक्रिया देने का मौका ही न मिले. यदि वह इजरायल तक पहुंचने में असफल रहता, तो उसकी योजना जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर विमान को क्रैश करने की थी.

16,000 फीट नीचे आ गया था विमान

जॉर्डन के ऊपर उड़ान के दौरान अल-हम्मामी ने आपातकालीन कुल्हाड़ी से कैप्टन स्मित माछर पर हमला कर दिया और विमान के इंजन तथा रडर्स के साथ छेड़छाड़ की, जिसके कारण विमान महज 30 सेकंड में लगभग 16,000 फीट नीचे गोता लगा गया. इसके बावजूद गंभीर रूप से घायल कैप्टन माछर ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और क्रू मेंबर व यात्रियों की मदद से हमलावर को दबोच लिया. बाद में दो अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से इस विमान को सऊदी अरब के ताबुक शहर में सुरक्षित उतार लिया गया.

आतंकवादी एंगल और अंतरराष्ट्रीय जांच (Flydubai co-pilot terrorist attack investigation)

घटना के बाद आरोपी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों से यूएई ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अल-हम्मामी को उसके चरमपंथी विचारों के कारण ओमान में पहले ही उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया गया था. इसके अलावा, उसके साल 2015 से 2017 के बीच मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कट्टरपंथ के संपर्क में आने की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

इस खतरनाक घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था की नए सिरे से समीक्षा करने के आदेश दिए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

6 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

16 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago