मौसम समाचार
Today Weather Update: देश भर में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से विदा हो चुका है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड की आहट महसूस होने लगी है. हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है, लेकिन उत्तर और मध्य भारत में अब मौसम शुष्क होने के साथ सुबह और रात के समय हल्की ठंडक घुलने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 12 राज्यों के लिए नया अपडेट जारी किया है.
मैदानी इलाकों में तापमान की लुकाछिपी (IMD weather alert today)
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में समय से पहले ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे वहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तराखंड में पारा गिरकर 12 से 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि हिमाचल में तापमान 16 डिग्री तक दर्ज हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक मैदानी इलाकों में भी गुलाबी ठंड का अहसास पूरी तरह से शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश का हाल (Delhi Delhi Weather)
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अब बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. हालांकि, पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के असर से सुबह और रात के वक्त हल्की राहत मिलने लगी है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. दिन का तापमान अभी भी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग
वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क है, जबकि पूर्वी इलाकों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते यूपी की कई नदियां उफान पर हैं और लगभग 11 जिलों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.
बिहार में बिना बारिश के बाढ़ जैसे हालात (UP Bihar Weather News)
बिहार के कई जिलों में भले ही बारिश थम गई हो, लेकिन गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और उफान के कारण कई इलाकों में अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान सामान्य होने की उम्मीद है और धीरे-धीरे अक्टूबर के मध्य तक गर्मी का असर कम होकर ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


