मनोरंजन

‘सुपरस्टार यश को देखते ही बेकाबू हुए फैंस, फिर जो हुआ… थम गया ‘टॉक्सिक’ का जश्न’

Toxic Movie Event Accident: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट में भारी साउंड-बॉक्स गिरने से अफरा-तफरी मच गई. मंच पर यश की मौजूदगी के दौरान हुए इस हादसे में 4 फैंस घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है.

साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हैदराबाद में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेज के पास लगा भारी साउंड-बॉक्स (स्पीकर स्टैंड) अचानक गिर गया, जिससे चार लोग घायल हो गए. घटना के समय यश खुद मंच पर मौजूद थे. पुलिस ने कार्यक्रम के वेन्यू और इवेंट मैनेजर्स के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है.

टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में एक अनहोनी घटना घटित

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में एक अनहोनी घटना घटित हुई. हैदराबाद के मेडचल स्थित मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में शनिवार रात आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अचानक साउंड-बॉक्स का एक भारी स्टैंड नीचे गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक छात्र का पैर टूटा,तीन लोगों को मामूली चोटें

घटना उस वक्त हुई जब मुख्य अभिनेता यश मंच पर फैंस को संबोधित कर रहे थे. स्टेज का बेहतर नजारा देखने की होड़ में युवाओं का एक समूह साउंड-बॉक्स के ऊंचे स्टैंड पर चढ़ गया. अधिक वजन के कारण स्टैंड संतुलन खो बैठा और सीधे नीचे गिर पड़ा. पुलिस अधिकारी के अनुसार, हादसे में एक छात्र का पैर टूट गया है, जबकि अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

हादसा देखते ही यश ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया. उन्होंने माइक से आयोजकों से पूछा, ‘क्या वे ठीक हैं? कृपया पहले उन्हें देखें.’ यश ने संयम दिखाते हुए घायलों की तुरंत मदद करने के निर्देश दिए. इसके बाद जब कुछ अन्य फैंस दूसरे स्पीकर स्टैंड पर चढ़ने लगे, तो यश ने दोबारा भाषण रोककर प्रशंसकों से सुरक्षा बनाए रखने की अपील की.

पुलिस आगे की जांच कर रही

साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सुरक्षा मानकों में चूक और लापरवाही को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक बड़े बजट की गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

यह भी पढ़ें-गोविंदा का फर्जी खबरों पर ‘कड़ा वार’! ₹100 करोड़ की धमकी, AI-डीपफेक वालों को चेतावनी

भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

19 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

25 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

43 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

45 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago