अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है, और डॉक्टरों के अनुसार यह तेजी से फैलने वाला है. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. बयान में कहा गया, “पिछले हफ्ते राष्ट्रपति बाइडेन में यूरीन से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ गई थीं. जांच में उनके प्रोस्टेट में एक गांठ पाई गई. शुक्रवार को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई. यह कैंसर हड्डियों तक फैल चुका है और इसे काफी गंभीर माना जा रहा है.”
हालांकि यह बीमारी तेजी से फैलने वाली है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह हार्मोन पर असर करने वाली किस्म की है, जिससे इसका इलाज संभव है. पूर्व प्रेसीडेंट बाइडेन और उनके परिवार वाले डॉक्टरों से इलाज के विकल्पों पर बात कर रहे हैं.
राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) की उम्र 82 साल है. वे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति रहे हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने पद छोड़ा और डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला है.
इस घोषणा के बाद पूरे अमेरिका में लोग हैरान हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मेलानिया और मैं जो बाइडेन (Joe Biden) की बीमारी की खबर से दुखी हैं. हम जिल और पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हैं और जो के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.”
डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जो बाइडेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि वे इस कैंसर से लड़ाई जीतें. जो और जिल हमेशा से संघर्षशील रहे हैं, और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का भी बहादुरी से सामना करेंगे.”
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का दावा: भारत 100% अमेरिकी टैरिफ हटाने को तैयार, व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद
यह खबर ऐसे समय आई है जब बाइडेन (Joe Biden) के स्वास्थ्य को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी. कुछ लोग उनकी मानसिक स्थिति और निर्णय क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं, खासकर कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने भी चिंता जताई है. जो बाइडेन ने अपने बेटे ब्यू बाइडेन को 2015 में कैंसर के कारण खो दिया था. तभी से वे कैंसर के इलाज के लिए विशेष पहल चला रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…