फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 के सुपरहिट गाने ‘आरी-आरी’ के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह पीएम मोदी के साथ दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और लोग इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों से जोड़कर देख रहे हैं.
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ आज की मीटिंग बहुत फायदेमंद रही. हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को देखते हुए, हमने अपने संबंधों को एक विशिष्ट व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है. हमारी बातचीत रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, सुरक्षा, काउंटर-टेररिज्म, इनोवेशन जैसे खास क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर फोकस रही.”
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “भारत और फ्रांस अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. इस मामले में भारत-ईयू (India-EU) मुक्त व्यापार समझौते से बहुत ज्यादा बढ़ावा मिलेगा. हम जरूरी मिनरल्स और तकनीक में सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुरक्षा पर एक डायलॉग भी शुरू कर रहे हैं. स्वास्थ्य और शिक्षा दूसरे क्षेत्र हैं जिनमें हम मिलकर काम करेंगे.”
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की बैठक ‘बेहद प्रोडक्टिव’, द्विपक्षीय सहयोग पर बड़ा फैसला
वहीं मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा कर ‘नाइस’ (नीस शहर के संदर्भ में) लिखा था. पीएम मोदी ने इसे रिशेयर कर लिखा, “नीस में आपसे मिलकर खुशी हुई. यात्रा का पहला चरण बेहद सफल और सार्थक रहा. भारत-फ्रांस साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी. एवियन और पेरिस में मिलते हैं.”
नीस में दोनों नेताओं के बीच हुई मीटिंग के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की मांग की, जो आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ाने का एक खास मौका देता है. नेताओं ने एसएमई (SMEs), एविएशन और रेलवे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की. उन्होंने कानपुर में एरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाने के समझौते का स्वागत किया. आर्थिक सुरक्षा पर डायलॉग शुरू करने का स्वागत करते हुए, दोनों नेता सप्लाई चेन की मजबूती, खासकर जरूरी मिनरल्स को मजबूत करने पर सहमत हुए.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…
प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…
Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…
तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…
Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय…