दुनिया

लाइव सेक्स, पियर्सिंग, खून का इस्तेमाल… ओपेरा की परफॉर्मेंस से बिगड़ी दर्शकों की तबीयत, म्यूजिक शो ने मचाई सनसनी!

जर्मनी के श्टुटगार्ट से एक खबर सामने आई है, जहां एक ओपेरा परफॉर्मेंस देखने आए करीब 18 दर्शकों की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्होंने गंभीर मतली (Severe Nausea) की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत पड़ी. सवाल उठता है कि इस परफॉर्मेंस में ऐसा क्या था जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ गई?

जानकारी के मुताबिक, इस परफॉर्मेंस में लाइव पियर्सिंग, लाइव सेक्स, नकली और असली खून का इस्तेमाल दिखाया गया था. द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, यह परफॉर्मेंस ऑस्ट्रियाई कोरियोग्राफर Florentina Holzinger की कृति “सैंक्टा” का हिस्सा थी. 38 वर्षीय Holzinger अपने बोल्ड और उन्मुक्त परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, जहां उनकी महिला कलाकार आंशिक रूप से या पूरी तरह से नग्न होती हैं. उनके पिछले शोज में लाइव तलवार निगलना, लाइव टैटू बनाना, और खून व अन्य सामग्री से प्रदर्शन करना शामिल रहा है.

Holzinger के ओपेरा पर यह आरोप भी लगता रहा है कि वे चर्च का अपमान करती हैं, क्योंकि उनका ओपेरा एक नन की कहानी पर आधारित है. इस वजह से उनके शो विवादों में भी घिरे रहते हैं. हालांकि, Holzinger का कहना है कि उनका ओपेरा चर्च का मजाक उड़ाने के लिए नहीं है, बल्कि यह रूढ़िवादी संस्थाओं और किंक समुदाय जैसे BDSM संस्कृति के बीच समानताएं तलाशने के उद्देश्य से है.

ओपेरा के प्रवक्ता Sebastian Ebling ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा, “शनिवार को हमारे पास आठ और रविवार को 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिन्हें हमारी टीम ने संभाला. हमने तीन बार डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया.” प्रवक्ता Ebling ने आगे कहा, “हम सभी दर्शकों को यह सलाह देते हैं कि वे शो से पहले दी गई चेतावनियों को ध्यान से पढ़ें ताकि उन्हें पता रहे कि शो में क्या देखने को मिल सकता है.” यह शो सिर्फ वयस्कों के लिए है और इसमें धूप, तेज शोर, यौन कृत्य और यौन हिंसा जैसे ट्रिगर्स के बारे में पहले ही चेतावनी दी गई थी.

हालांकि, इस घटना से Holzinger के “सैंक्टा” शो पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. श्टुटगार्ट राज्य ओपेरा के बाकी सभी शो और नवंबर में बर्लिन में होने वाले दो परफॉर्मेंस की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के जोगेश्वरी मंदिर से सोने का मुकुट चोरी, पीएम मोदी ने दिया था गिफ्ट

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

20 minutes ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

42 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

55 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

1 hour ago